Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Agra News: अपनी खोई ज़मीन वापस लाएगी आरपीआई : रामदास आठवले
  • Breaking News

Agra News: अपनी खोई ज़मीन वापस लाएगी आरपीआई : रामदास आठवले

जनवाद टाइम्स 6 August 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Agra News: RPI will regain its lost ground: Ramdas Athawale

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

आगरा में बाबा साहेब के संविधान को मानने वाला एक बड़ा वर्ग रहता है। चौधरी चरण सिंह की सरकार के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार में आरपीआई के चार मंत्री हुआ करते थे और आगरा से आरपीआई के चार विधायक चुनकर आए थे। पूरे देश में जय भीम का नारा सबसे पहले आगरा ने ही बुलंद किया था। आगरा मेरे दिल में बसता है, क्योंकि यहाँ बाबा साहेब को मानने वाला एक बड़ा वर्ग है। आरपीआई प्रदेश अध्यक्ष पवन भाई गुप्ता के नेतृत्व में आरपीआई, आगरा में अपनी खोई ज़मीन को पाने में पूरे परिश्रम के साथ जुटी है। इसी लक्ष्य को धार देने के लिए आज आगरा में संविधान सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया गया और मैं मुख्य अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में शामिल हुआ।Agra News: RPI will regain its lost ground: Ramdas Athawale

ये बात रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री, भारत सरकार डॉ. रामदास आठवले ने प्रेस वार्ता के दौरान कही।

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, समाज में संविधान बदलने की अफ़वाह फैलाने का काम करते हैं। जब तक आरपीआई है, तब तक ऐसा कोई सोच भी नहीं सकता। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय अरुण जेटली को लेकर राहुल गांधी द्वारा बोले गए झूठ पर आठवले ने कहा कि अरुण जेटली जी एक प्रतिष्ठित और सम्मानित नेता थे। आज वे हमारे बीच नहीं हैं, और ऐसे समय में राहुल गांधी जी द्वारा उनके नाम पर की गई झूठी बयानबाज़ी दुर्भाग्यपूर्ण है। उनके इस व्यवहार से जेटली जी के करोड़ों समर्थक और उनका परिवार आहत हुआ है। यह उचित नहीं है कि किसी दिवंगत नेता के न रहने का राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश की जाए।

*मैं आगरा संविधान का सम्मान करने के लिए आया हूँ*

संविधान सम्मान सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने अपने अंदाज़ में कहा कि “मैं आगरा नहीं आया हूँ किसी को डराने के लिए, मैं आगरा आया हूँ बाबा साहब के संविधान का सम्मान कराने के लिए”। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का संविधान न होता तो आज मैं मंत्री नहीं बन पाता। आरपीआई बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विजन को उत्तर प्रदेश में विस्तार देने का कार्य कर रही है। उत्तर प्रदेश में आरपीआई केवल राजनीति नहीं बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के मूल अधिकारों को लेकर सक्रिय है। उत्तर प्रदेश जैसे बड़े और सामाजिक रूप से विविध राज्य में आरपीआई की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। बाबा साहेब का सपना था, एक ऐसा भारत जहाँ हर वर्ग को बराबरी का अधिकार मिले और आज आरपीआई उत्तर प्रदेश में अपने 10 सूत्रीय कार्यक्रमों निःशुल्क शिक्षा, निःशुल्क चिकित्सा, निःशुल्क न्याय, सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण, श्रमिक कल्याण, बेरोजगारी हटाओ, पुलिस उत्पीड़न पर रोक, भूमिहीनों को ज़मीन के माध्यम से बाबा साहेब के इस सपने को पूरा करने का काम कर रही है। आरपीआई उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन भाई गुप्ता के नेतृत्व में लगातार उत्तर प्रदेश में आरपीआई विस्तार कर रही है। लगातार जमीनी स्तर पर जनता के अधिकारों की आवाज बुलंद की जा रही है।10 सूत्रीय कार्यक्रम के माध्यम से आरपीआई उत्तर प्रदेश के गांव, मजदूर, दलित, पिछड़े, किसान, युवाओं और समाज के अंतिम व्यक्ति का तेजी से जनसमर्थन जुटा रही है।

केंद्रीय मंत्री डॉ. रामदास आठवले ने कहा कि आरपीआई उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन भाई गुप्ता ने जिला पंचायत चुनावों में अधिक से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य लिया है। इसके लिए वह दिन-रात मेहनत कर रहे रहे हैं। पूरे प्रदेश में हर वर्ग को जोड़ने का काम कर रहे हैं। मंडल स्तर पर लगातार संविधान सम्मान सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन करवा रहे हैं। लखनऊ, प्रयागराज के बाद अब आगरा में संविधान सम्मान सम्मेलन का आयोजन हुआ है।उत्तर प्रदेश में आरपीआई के संगठन को बूथ स्तर तक विस्तार दिया जा रहा है। बाबा साहेब अंबेडकर के विचारों और उनके मिशन को गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचाने के लिए पार्टी प्रदेश के हर कोने में सक्रिय है।

*संविधान सम्मान सम्मेलन से बाबा साहेब के सामाजिक न्याय का विचार होगा मजबूत*

केंद्रीय मंत्री एवं आरपीआई अध्यक्ष रामदास आठवले ने आगरा के सूरसदन में आयोजित संविधान सम्मान सम्मेलन में कहा कि संविधान सम्मान सम्मेलन से
सामाजिक न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुता जैसे संवैधानिक मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाना है। दलित, वंचित, पिछड़े, अल्पसंख्यक, महिलाओं, किसान, श्रमिक एवं समाज के अंतिम व्यक्ति को उनके संवैधानिक अधिकारों की जानकारी देना है। बाबा साहेब अंबेडकर के विचारों को पुनः प्रासंगिक बनाना और युवा पीढ़ी को उनके योगदान से जोड़ना आरपीआई का लक्ष्य है। संविधान की रक्षा और उसके क्रियान्वयन में जनभागीदारी सुनिश्चित होनी ही चाहिए। इसको लेकर आरपीआई उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन भाई गुप्ता बहुत सराहनीय काम कर रहे हैं।

*भारत का संविधान हर ग्रंथ से बड़ा है*

उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन भाई गुप्ता ने संविधान सम्मान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि ये सम्मेलन भारत के संविधान का सम्मान करने का है। आज अगर संविधान न होता तो हमें अपनी बात कहने का अधिकार नहीं मिल पाता। संविधान के सभी वर्गों में समानता का भाव जगाने का काम किया। संविधान हर ग्रंथ से बड़ा है। इस संविधान में सबको अपनी बात कहने, अपने धर्म को मानने की आजादी दी गई है। समानता एवं समता की बात कही गई है। पहले लखनऊ, प्रयागराज के बाद अब आगरा और आगे प्रदेश के हर मंडल में संविधान सम्मान सम्मेलन होगा। संविधान सम्मेलन का उद्देश्य भारत के संविधान की मूल भावना, उसकी गरिमा और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं डॉ. राम मनोहर लोहिया द्वारा प्रदत्त अधिकारों के प्रति जन-जागरूकता फैलाना और संविधान के संरक्षण एवं सम्मान की चेतना को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाना है।

Agra News: RPI will regain its lost ground: Ramdas Athawale

संविधान सम्मान कार्यक्रम में मुख्य रूप उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन भाई गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र पचौरी, समाजसेवी अरूप वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ नेत्रपाल सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष आगरा राजकुमार वर्मा, महानगर अध्यक्ष अनिल कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजय अग्रवाल, प्रदेश सचिव जयप्रकाश बिंद, लखनऊ महानगर अध्यक्ष आरके गौतम, प्रदेश महामंत्री सलीम मलिक, प्रदेश सचिव इंजीनियर महेंद्र प्रजापति सहित आगरा मंडल के विभिन्न जिलों के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Agra News: रोटरी क्लब आगरा नियो ने बनाई हरियाली तीज
Next: Agra News : भारतीय जाटव समाज ने मुख्यमंत्री से लखनऊ मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन

Advertisement:-

Sarv SAMAGRA CLASSES(SSC) के टेलीग्राम चैनल से जुड़ना ना भूलें.
TELEGRAM :: https://t.me/sarvsamagraclasses
==================================

"Admission Open for session "2024-25"

“Admission Open for session “2024-25”

==================================

 

LATEST VEDIO

CRICKET SCORE

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल:-

Contact

Delhi Office Adress:

Shop No. 2, D/1617, Block E-57, Sunder Nagari North East Delhi- 110093

Chief Editor– Mr. Mahendra Kumar Nigam

Email –
info@janvadtimes.com
contact@janvadtimes.com
janvadtimes@gmail.com

Contact No –
+91-9410005202
+91-8532800012
+91-9058410405

Advertisment

[URIS id=106]

CRICKET SCORE

Citizen Opinion

[democracy id=”1″]

You may have missed

बेतिया में जिलाधिकारी की जनसुनवाई बैठक
  • Bihar News
  • Latest News

Bihar News: जनसुनवाई में DM ने सुनीं 55 शिकायतें

जनवाद टाइम्स 9 March 2026
बेतिया में सरकारी चापाकल मरम्मति अभियान
  • Breaking News

Bihar News: खराब सरकारी चापाकल की सूचना दें, तुरंत पहुंचेगी मरम्मति टीम

जनवाद टाइम्स 9 March 2026
बेतिया में बैंकर्स बैठक और CD Ratio समीक्षा
  • Breaking News

Bihar News: पश्चिम चंपारण का CD Ratio 83%, DM सख्त

जनवाद टाइम्स 9 March 2026
पटना हाईकोर्ट अधिवक्ता सड़क दुर्घटना
  • Breaking News

Bihar News: सड़क हादसे में अधिवक्ता दंपति की मौत, शोक

जनवाद टाइम्स 9 March 2026

Recent Posts:

  • Bihar News: जनसुनवाई में DM ने सुनीं 55 शिकायतें
  • Bihar News: खराब सरकारी चापाकल की सूचना दें, तुरंत पहुंचेगी मरम्मति टीम
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण का CD Ratio 83%, DM सख्त
  • Bihar News: सड़क हादसे में अधिवक्ता दंपति की मौत, शोक
  • Bihar News: बिहार दिवस पर राजापाकर में ओलंपिक प्रतियोगिता
  • Bihar News: राजापाकर अंचल कार्यालय में हड़ताल से कामकाज ठप

DELHI HEAD OFFICE

E 3/278 , E Block Nand Nagari
North East Delhi – 110093 , India

Email Address :
contact@janvadtimes.com
info@janvadtimes.com
janvadtimes@gmail.com

Contact No :

+91- 9410005202
+91- 8750445732

+91- 9058410405

About Us

r4w7z0

Important Links

REPOTER JOINING FORM
Download Form
Terms & Condition
Privacy Policy
Disclaimer

Recent Posts

  • Bihar News: जनसुनवाई में DM ने सुनीं 55 शिकायतें
  • Bihar News: खराब सरकारी चापाकल की सूचना दें, तुरंत पहुंचेगी मरम्मति टीम
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण का CD Ratio 83%, DM सख्त
  • Bihar News: सड़क हादसे में अधिवक्ता दंपति की मौत, शोक
  • Bihar News: बिहार दिवस पर राजापाकर में ओलंपिक प्रतियोगिता
  • Bihar News: राजापाकर अंचल कार्यालय में हड़ताल से कामकाज ठप
Copyright © All rights reserved with Janvad Times. | MoreNews by AF themes.
%d