संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह: थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत गांव रुदमुली में घर में चारपाई पर सो रही महिला की 13 अप्रैल को अज्ञात लोगों द्वारा धारदार हथियार से सिर में मार कर हत्या कर दी। महिला की हत्या से परिजनों में कोहराम मच गया घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गयी थी।पुलिस मामले की हर विंदु पर जांच कर रही थी जाँच में पुलिस को मृतका के छोटे बेटे प्रियांशू पर संदेह हुआ जब पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने घटना को अंजाम देना कबूल लिया।थाना प्रभारी विनोद पवार ने बताया कि आरोपी शराब के सेवन करने का आदि है इसी बात को लेकर माँ बेटे में आये दिन कलह होती थी।घटना वाले दिन भी प्रियांशू ने शराब पी थी जिसे लेकर इसकी माँ ने इसको डाँटा था तो इसने माँ से दोबारा शराब न पीने की बात कही थी लेकिन रात को जब बोरिंग का काम चल रहा था तब इसने काम कर रहे बोरिंग वालों के साथ फिर से शराब पी जिसे इसकी माँ ने देख लिया और इसको डांट दिया जो कि इसे बुरा लगा और इसने देर रात सभी के सो जाने के बाद लोहे के सब्बल से माँ के सिर पर वार किया और वो वहीं ढेर हो गयी।हत्या करने के बाद इसने लोहे के सब्बल को पानी से धोकर रख दिया और जाकर सो गया।

मिथलेश फाइल फोटो
पुलिस महिला की हत्या के हर विंदु पर जाँच कर रही थी और आज थाना पुलिस द्वारा घटना का खुलासा कर दिया गया।घटना के खुलासा होने पर बेटे द्वारा हत्या किए जाने की बात सामने आने पर परिजन और ग्रामीण अचम्भित रह गए।