पिनाहट: थाना मंसुखपुरा क्षेत्र के अंतर्गत सेहा मार्ग पर अमरूपरा तिराहे पर गुरुवार की देर रात को मनसुखपुरा थानाध्यक्ष कैलाश चंद बाबू पुलिस कर्मियों के साथ उच्चाधिकारियों के आदेश पर संदिग्ध व्यक्ति,वस्तु और वाहन को लेकर चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बाइक सवार युवक अवैध शराब लेकर राजस्थान सीमा से यूपी सीमा में तस्करी को जा रहा है।

जिस पर पुलिसकर्मी सतर्क हो गए बाइक पर अवैध शराब लेकर आ रहे युवक को पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस ने युवक की बाइक पर बंधी बोरी को चेक किया जिसमें करीब 7 पेटी अवैध शराब घुंघरू राजस्थान ब्रांड सहित एक बाइक बरामद की। पुलिस पकड़ी गई अवैध शराब एवं युवक को लेकर थाने पहुंची। जहां पुलिसकर्मियों की पूछताछ में युवक ने अपना नाम सोनू पुत्र प्रताप सिंह निवासी गांव साहपुर खालसा थाना मंसुखपुरा बताया।वह राजस्थान के धौलपुर राजाखेड़ा क्षेत्र से बाइक द्वारा अवैध शराब को लेकर तस्करी के लिए यूपी सीमा में ला रहा था। पुलिस ने शुक्रवार को पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।