Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Agra News : जेवर एयरपोर्ट के पास बनेगा मेगा फुटवियर एंड लेदर पार्क, आगरा के जूता उद्योग को मिलेगी नई उड़ान
  • Breaking News

Agra News : जेवर एयरपोर्ट के पास बनेगा मेगा फुटवियर एंड लेदर पार्क, आगरा के जूता उद्योग को मिलेगी नई उड़ान

जनवाद टाइम्स 27 June 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Agra News: Mega footwear and leather park will be built near Jewar airport, Agra's shoe industry will get a new boost

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा फुटवियर एवं चमड़ा उद्योग विकास परिषद (DCFLI) का चेयरमैन नियुक्त किए जाने के बाद पूरन डावर ने इंडस्ट्री के समग्र विकास की दिशा में सक्रिय कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

Agra News: Mega footwear and leather park will be built near Jewar airport, Agra's shoe industry will get a new boost

इसी क्रम में आज उन्होंने अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) के प्रधान कार्यालय में मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुण वीर सिंह (आईएएस) से औपचारिक भेंट की।

इस महत्वपूर्ण बैठक में YEIDA द्वारा सेक्टर-8, जेवर (जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पूर्वी गेट) पर 100 एकड़ भूमि मेगा लेदर क्लस्टर के लिए आवंटित की गई है। इस संबंध में LOI (लेटर ऑफ इंटेंट) भी तत्काल जारी किया गया। यह ज़मीन थोक दर ₹9,775 प्रति वर्गमीटर पर दी गई है। पार्क के लिए अगले दो माह में भूमि का कब्जा उपलब्ध कराया जाएगा।Agra News: Mega footwear and leather park will be built near Jewar airport, Agra's shoe industry will get a new boost

इस मेगा लेदर व फुटवियर पार्क में उद्योगों के साथ-साथ सभी आवश्यक सुविधाएं, कर्मचारियों के लिए आवास, सामुदायिक सेवाएं और सामग्री प्रबंधन सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना से करीब ₹3,000 करोड़ के निवेश और लगभग 3 लाख नए रोज़गारों के सृजन की संभावनाएं हैं।

अब इस परियोजना को साकार रूप देने के लिए इन्वेस्ट यूपी से मूल्यांकन प्राप्त करना आवश्यक है, ताकि यूपी फुटवियर नीति के अंतर्गत दी जाने वाली भूमि सब्सिडी सहित अन्य प्रोत्साहन योजनाओं का लाभ उठाया जा सके। साथ ही, केंद्र सरकार की मेगा लेदर क्लस्टर नीति के अंतर्गत भी यह परियोजना उपयुक्त प्रतीत होती है, जो इस विकास को और मजबूती प्रदान करेगी।Agra News: Mega footwear and leather park will be built near Jewar airport, Agra's shoe industry will get a new boost

पूरन डावर ने इस ऐतिहासिक पहल के लिए डॉ. अरुण वीर सिंह एवं YEIDA प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “यह क्लस्टर न केवल उत्तर प्रदेश को चमड़ा व फुटवियर उद्योग में अग्रणी बनाएगा, बल्कि देश के निर्यात में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar News-राजापाकर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर गुरुवार को राजापाकर प्रखंड कार्यालय के सभागार  में डीसीएलआर महनार मेघा कश्यप की अध्यक्षता में बीएलओ के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई
Next: Agra News : ईदगाह आगरा जंक्शन स्टेशन पर विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया

Advertisement:-

Sarv SAMAGRA CLASSES(SSC) के टेलीग्राम चैनल से जुड़ना ना भूलें.
TELEGRAM :: https://t.me/sarvsamagraclasses
==================================

"Admission Open for session "2024-25"

“Admission Open for session “2024-25”

==================================

 

LATEST VEDIO

CRICKET SCORE

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल:-

Contact

Delhi Office Adress:

Shop No. 2, D/1617, Block E-57, Sunder Nagari North East Delhi- 110093

Chief Editor– Mr. Mahendra Kumar Nigam

Email –
info@janvadtimes.com
contact@janvadtimes.com
janvadtimes@gmail.com

Contact No –
+91-9410005202
+91-8532800012
+91-9058410405

Advertisment

360_F_53554142_g8Mf4vyCSSgzNyEt01wenCc2hgQUx2YT

Citizen Opinion

क्या आप अपने शहर के विधायक के किये गए कार्यों से कितना संतुष्ट है
  • 20% 40%, 91 vote
    91 vote 40%
    91 vote - 40% of all votes
  • 50% 27%, 62 votes
    62 votes 27%
    62 votes - 27% of all votes
  • 100% 26%, 58 votes
    58 votes 26%
    58 votes - 26% of all votes
  • बिलकुल नहीं 7%, 15 votes
    15 votes 7%
    15 votes - 7% of all votes
Total Votes: 226
10 March 2026
Voting is closed

CRICKET SCORE

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

DELHI HEAD OFFICE

E 3/278 , E Block Nand Nagari
North East Delhi – 110093 , India

Email Address :
contact@janvadtimes.com
info@janvadtimes.com
janvadtimes@gmail.com

Contact No :

+91- 9410005202
+91- 8750445732

+91- 9058410405

About Us

r4w7z0

Important Links

REPOTER JOINING FORM
Download Form
Terms & Condition
Privacy Policy
Disclaimer

Recent Posts

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition
Copyright © All rights reserved with Janvad Times. | MoreNews by AF themes.
%d