सुशील चंद्रा : थाना बाह क्षेत्र के पुरा भदौरिया गावँ में शहीद संतोष सिंह भदौरिया स्मृति कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें क्षेत्रीय टीमें भाग लेंगी।प्रतियोगिता 6 मार्च से शरू होकर 7 मार्च तक चलेगी।प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधान पद प्रत्याशी भोला गुर्जर फीता काटकर करेंगे।

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि टूर्नामेंट में रेफरी का निर्णय सर्वमान्य होगा कोई भी टीम वाद विवाद नहीं करेगी और एक खिलाड़ी एक ही टीम की ओर से खेल सकेगा।वाद विवाद की स्थिति में टीम को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया जाएगा।