Agra News- खंदारी चौराहा का नाम बदलकर संत गाडगे महाराज के नाम से किए जाने की मांग

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद
मधुनगर स्तिथ क्षेत्र देवरी रोड़ में वार्ड संख्या 19 विकास कार्य मानकों व नियमानुसार नही किए जा रहे हैं। जिससे क्षेत्रीय जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि मेन रोड़ को अधिक ऊंचा करके बनाया जा रहा है। सड़क ऊंची होने से रोड़ से जुड़ी गलियां लगभग एक से दो फुट नीचे हो गईं हैं। मेन रोड़ के नीचे से छोटा नाला बहता है। नाले को रोड़ के नीचे ही दवा दिया गया है। जिसका पानी चौक होने से घरों के सामने बनी नालियों में आ रहा है। पानी घरों में घुस रहा है। दीवारों में दरारें आने लगी हैं। क्षेत्रीय लोगों ने विरोध करते हुऐ रविवार को काम बंद करा दिया था।
गुरुवार को शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में वार्ड संख्या 19 के लोगों ने नगर निगम में प्रदर्शन किया। सरकार, व नगर निगम के विरोध में नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने अपर नगर आयुक्त से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि मुख्य सड़क है उसे एक फुट ऊंची कर बनाया जा रहा है। और जो लिंक रोड़ बाली गली हैं उन्हें एक फुट नीच करके बनाया जा रहा है। नीचाई होने के कारण नालियों का गंदा पानी घरों में आ रहा है। दीवारों में दरारें आ गईं हैं। ऐसे में कोई अनहोनी हो सकती है। कमला नगर बसंत बिहार का रोड़ खुदा पड़ा है उसे बनाया जाए।खंदारी चौराहा का नाम बदलकर संत गाडगे महाराज के नाम से किए जाने की मांग की है।
अनुज शिवहरे के कहा की क्षेत्रीय जनता को परेशानी नही होने देंगे अगर विकास कार्य नियमानुसार नही किया गया तो अनिश्चितकालीन धरना देंगे। लक्ष्मी नारायण अनुज शिवहरे,बुरहान शमसी,आशीष प्रिंस,सचिन यादव,बशीर उल हक रॉकी,ताहिर हुसैन, गौरव कश्यप नीलोफर बनो, अनिता सिंह, संजय पण्डित, मीना देवी, मंजू देवी, अशोक लाल, दिनेश, नीलू सोनी।