Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Agra News: हाईटेंशन लाइन में हुए फाल्ट की चिंगारी से किसान के खेत में लगी आग, 10 बीघा फसल हुई राख
  • Breaking News

Agra News: हाईटेंशन लाइन में हुए फाल्ट की चिंगारी से किसान के खेत में लगी आग, 10 बीघा फसल हुई राख

जनवाद टाइम्स 30 March 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG_20210330_180825

संवाददाता सुशील चंद्रा
थाना खेड़ा राठौर क्षेत्र के देवपुरा गावँ में आज दोपहर गेहूँ की फसल के खेत मे आग लग गयी।आग लगने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।आग को अन्य खेतों की तरफ बढ़ने से रोकने के लिए ग्रामीणों द्वारा समर पंप चला कर आग बुझाने का प्रयास किया गया।ग्रामीणों ने आग की सूचना पुलिस, अग्निशमन और विद्युत विभाग के अधिकारियों को दी।

IMG 20210330 180825

सूचना पर पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुँच गए जबकि विद्युत विभाग का कोई कर्मचारी घटनास्थल पर नहीं पहुँचा।ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए।ग्रामीणों का कहना था कि खेत के ऊपर से गुजरी लाइन काफी पुरानी है जिसमें आये दिन फॉल्ट होते रहते हैं और कई बार विभाग के अधिकारियों से लाइन बदलवाने की माँग की गई लेकिन लाइन नहीं बदली गयी जिसके कारण आज फॉल्ट से खेत में खड़ी 10 बीघा गेंहूँ की फसल जलकर राख हो गयी।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना खेड़ा राठौर के देवपुरा गावँ में आज दोपहर बाद राजू के खेत मे खड़े हाइटेंशन लाइन के पोल पर तेज हवा के चलते फॉल्ट हो गया।फॉल्ट से उठी चिंगारी से खेत मे खडी गेंहूँ की फसल में आग लग गयी।

IMG 20210330 180932

आग लगने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।शीघ्र ही आस पड़ोस के किसान एकत्रित हो गए और उन्होंने आग बुझाने का प्रयास शरू कर दिया।ग्रामीणों ने पुलिस, अग्निशमन और विद्युत विभाग के अधिकारियों को फोन पर सूचना दे दी।तत्काल ही पुलिस और फायरब्रिगेड घटनास्थल पर पहुँच गयी और ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक राजू की 10 बीघा फसल जलकर राख हो गयी थी।पीड़ित ने बताया कि उसने गावँ के ही एक व्यक्ति से खेत 50 हजार रुपयों पर भेज पर लेकर गेंहूँ की फसल रोपी थी उसने सोचा था फसल बेचकर बेटी के हाथ पीले कर देगा। अगले महीने उसकी बेटी की शादी है लेकिन अब सब कुछ नष्ट हो गया बेटी की शादी कैसे होगी।पीड़ित परिवार का रो रोकर बुरा हाल था।किसान ने सरकार से मुआवजा देने की गुहार लगायी है।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar News: युवक का शव लालगंज नारायणी नदी किनारे मिलने से क्षेत्र मे दहशत।
Next: Bihar News: स्वारोक्ति के दौरान सीएसपी लूट कांड का हूआ उद्भेदन।

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d