Agar News- शहर में 10 दिन से नही आया पानी कांग्रेसी नगर निगम नहाने, बर्तन, कपड़े धोने पहुंचे

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद
आगरा शहर में पानी की किल्लत से लोग परेशान हैं। जलकल विभाग गंगाजल की आपूर्ति ठप पड़ी है।बुधवार को पानी की समस्या को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने नगर निगम हंगामा काटा। मेयर नगर आयुक्त मुर्दाबाद के साथ ही सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी।
आगरा शहर में पिछले कई दिनों से चल रही पानी की भीषण किल्लत से जनता बेहद परेशान है। लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है।पिछले करीब दस दिनों से शहर में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है। इसके विरोध में बुधवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम में प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।शहर अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि शहर में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। पीने से लेकर नहाने, कपड़े धोने से लेकर शोच कर धोने तक के लिए पानी नही है। आगरा की जनता से अपील करते हुए कहा है कि घरों से बहार निकल कर नगर निगम नहाने, कपड़े धोने, खाना पकाने, शौच व अन्य समस्याओं को लेकर नगर निगम पानी लेने पहुंचे।
कांग्रेसियों ने घंटों नगर निगम में विधायक, सांसद, मेयर, नगर आयुक्त व सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे। लेकिन जनता की परेशानी को सुनने को कोई भी एसी वाले दफ्तरों से निकल कर बहार समस्या सुनने तक नही आया।कुछ दिन पूर्व आगरा महानगर आगरा का प्रतनिधिमंडल नगर आयुक्त को आगरा मुख्य समस्याओं को लेकर अवगत कराया गया। जिसमें पानी की मुख्य समस्या थी। नगर आयुक्त ने आश्वासन दिया था कि दो से तीन दिन में शहर की जो भी पानी की समस्या है। उसका निस्तारण करा दिया जाएगा। परंतु दस दिन बीत जाने के बाद भी स्तिथि जस की तस बनी हुई है।जसको लेकर मेयर हेमलता दिवाकर, आगरा सांसद एसपी सिंह बघेल, व पूर्व मेयर नवीन जैन, राज्यसभा सांसद व विधायक और पार्षद द्वारा अभी तक कोई आपातकालीन मीटिंग व किसी भी बस्ती व कॉलोनी में समस्या जानने की कोशिश तक नही की। आगरा की जानता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही हैं।
अश्वनी जैन,अनुज शिवहरे,राजीव गुप्ता,विष्णु दत्त शर्मा,दीपक शर्मा,चौधरी सचिन यादव,विकास माहौर,मोहम्मद फिरोज़,अभय सिंह, संजय पंडित,गीता सिंह,गौरव कश्यप, अनिल शर्मा,विराज गहराना, प्रदीप जैन,रतना शर्मा,लक्ष्मी नारायण, नूरुद्दीन खान,याकूव शेख,शायरा बानो, बिल्लू चौहान,अमित चौटीला, अंकुर गर्ग, रोहित बसंत, रिशव बंसल, सुनील कुमार,अदनान कुरैशी,राम वकील,आरिफ कुरैशी,आशीष प्रिंस नरेंद्र शर्मा रवि जैन आदि लोग उपस्थित थे ।