Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News राज्यपाल के स्वागत को सजा क्वीन एम्प्रेस लाइब्रेरी प्रांगण, लोकार्पण कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र का हुआ विमोचन

जनवाद टाइम्स 29 July 2025
Agra News Queen Empress Library premises decorated to welcome the Governor, invitation letter for inauguration program released  
Share News
       

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

आगरा। स्वतंत्रता-पूर्व वर्ष 1900 में स्थापित ऐतिहासिक क्वीन एम्प्रेस मैरी लाइब्रेरी, सदर बाजार आगरा के पुनर्विकास कार्य का लोकार्पण आगामी 30 जुलाई को महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश श्रीमती आनंदीबेन पटेल के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा। इस बहुप्रतीक्षित लोकार्पण समारोह से पूर्व सोमवार को पुस्तकालय परिसर में आमंत्रण पत्र के विमोचन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।Agra News Queen Empress Library premises decorated to welcome the Governor, invitation letter for inauguration program released

 

आमंत्रण पत्र के विमोचन के साथ शुरू हुए कार्यक्रम के बाद उपस्थित अतिथियों ने पुस्तकालय के पुनरुद्धार को लेकर अपने विचार साझा किए। आगरा स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत नवीनीकृत इस पुस्तकालय का लोकार्पण समारोह न केवल एक औपचारिक आयोजन है, बल्कि शहर की सांस्कृतिक विरासत के पुनर्जागरण का प्रतीक भी है।

इस अवसर पर स्मार्ट सिटी के जीएम अरुण कुमार ने कहा कि “क्वीन एम्प्रेस मैरी लाइब्रेरी का पुनर्विकास स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत एक ऐतिहासिक जिम्मेदारी थी जिसे गर्व के साथ पूर्ण किया गया है। यह भवन अब आधुनिक सुविधाओं से युक्त होकर नई पीढ़ी के लिए एक प्रेरणास्थली बनेगा।”

पंकज स्कैनिंग एन्ड पैथोलॉजी रिसर्च सेंटर के निदेशक डॉ. पंकज महेन्द्रू ने कहा कि “यह केवल एक इमारत नहीं, बल्कि हमारी पीढ़ियों को जोड़ने वाली एक बौद्धिक और ऐतिहासिक कड़ी है। यह पुस्तकालय आगरा की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है।”

डॉ. रेनू महेंद्रू ने कहा कि “एक पुस्तकालय किसी भी समाज की आत्मा होता है। इस ऐतिहासिक धरोहर के पुनर्निर्माण से शहर की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊर्जा मिली है।”

विमोचन कार्यक्रम में स्मार्ट सिटी आगरा के जीएम अरुण कुमार, समाजसेवी अभिनव मौर्य, तथा महेन्द्रू परिवार से डॉ. पंकज महेन्द्रू, डॉ. रेनू महेन्द्रू, रोहित करण मांचिस्तान, दिलीप कनौजिया, विनोद बघेल ने अपने विचार साझा किये।Agra News Queen Empress Library premises decorated to welcome the Governor, invitation letter for inauguration program released

 

इस मौके पर पुस्तकालय की लाइब्रेरियन अवंतिका, इन्क्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन के महासचिव अजय शर्मा एवं कन्वीनर ब्रजेश शर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक, शिक्षाविद् और समाजसेवी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News-राजापाकर— सहदुल्लाहपुर पंचायत में मोबाइल वेटरनरी यूनिट भान द्वारा  पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया
Next: Bihar News-राजापाकर — राजापाकर दक्षिणी पंचायत में सावन के तीसरी सोमवारी को बनघारा गांव स्थित बाबा दुखहरण नाथ मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन हुआ

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026

Latest News

  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.