Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News:-रामनवमी की तैयारी को लेकर डीएम और एसपी ने की बैठक

जनवाद टाइम्स 2 April 2025
Bihar News:- DM and SP held a meeting regarding preparations for Ram Navami
Share News
       

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

रामनवमी 6 अप्रैल को मनाई जा रही है।इसको लेकर आज जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा और पुलिस अधीक्षक श्री ललित मोहन शर्मा ने संयुक्त रूप से सभी एसडीएम, सभी प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी, सभी एसडीपीओ, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं थाना अध्यक्षों के साथ बैठक की।Bihar News:- DM and SP held a meeting regarding preparations for Ram Navami

सभी को रामनवमी को लेकर पूरी एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया।

कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अलर्ट मोड में ड्यूटी करें। प्रतिनियुक्ति स्थान पर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी अचूक रूप से समय पर पहुंचेंगे। ड्यूटी में लापरवाही करने वाले पदाधिकारी पर सख्त कार्रवाई होगी।रामनवमी को लेकर निकलने वाले जुलूस में शांति बनी रहे, इसको भी लेकर दिशा निर्देश दिए गए।रामनवमी के दिन डीजे बजाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। जुलूस के दौरान बिजली के तार से कोई अप्रिय घटना न हो, इसको लेकर विद्युत विभाग को निर्देश दिया गया है।

पुलिस शरारती तत्वों पर नजर रखेगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पूरे जिला में ऐहतियात के तौर पर मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी और पुलिस की तैनाती की जा रही है।

इस पर्व के अवसर पर सभी एसडीओ, एसडीपीओ एवं थाना अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि रामनवमी के जुलूस मार्ग का सत्यापन कर लें और आवश्यकता अनुसार सीसीटीवी का अधिष्ठापन भी समय पर हो जाए।Bihar News:- DM and SP held a meeting regarding preparations for Ram Navami

डीजे देखते ही जब्त कर लें और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।बैठक में हाजीपुर, महुआ,महनार के एसडीएम, एसडीपीओ के साथ सभी प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और सभी थाना अध्यक्ष जुड़े रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News:जिलाधिकारी द्वारा अवैध बस स्टैंड , डग्गामार बसों को अवैध रूप से खडी करने, अवैध संचालन , किराये एवं अनधिकृत पार्किंग से यातायात बाधित होने के समाधान के लिए समीक्षा बैठक
Next: Bihar News:-अंबेडकर क्लासेस फरीदपुर की छात्रा ने बिहार बोर्ड में अच्छे अंक लाकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.