Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News सिकरहना तटबंध निर्माण विरोधी संघर्ष समिति का विशाल जनसभा

जनवाद टाइम्स 11 February 2025
Bihar News Huge public meeting of anti-construction struggle committee of Sikrahna embankment
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

सिकरहना तटबंध निर्माण विरोधी संघर्ष समिति चनपटिया मझौलिया की ओर से बकुलहर संसकृत महाविद्यालय के परिसर के पीछे मैदान में विशाल जन सभा का आयोजन कर प्रस्तावित सिकरहना तटबंध का विरोध किया गया।

Bihar News Huge public meeting of anti-construction struggle committee of Sikrahna embankmentसिकरहना तटबंध के बनने से 5 लाख से ज्यादा आबादी बांध के भीतर आ जाने से विस्थापित होने के कगार पर चली जायेगी वही लगभग 76 लाख एकड़ भूमि बंजर हो जायेगी जिससे धान, मक्का, गेहूं और गन्ना के फसल का उत्पादन बंद हो जायेगा, इसलिए इस क्षेत्र की जनता सिकरहना नदी पर प्रस्तावित तटबंध का विरोध विगत कई माह से करती आ रही है, इस बांध को बनाने में सरकार का दो अरब चालीस करोड़ रूपया खर्च होना है जिससे जनता को लाभ के बजाय नुकसान ही है, इसलिए जनता सरकार के धन को बर्बाद होने से बचाने के लिए भी चिंतित है, इस सबंध में बिहार के मुख्यमंत्री, जल संसाधन मंत्री, एवं जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव, अपर सचिव जिला पदाधिकारी, अंचलाधिकारी को लिखित दिया जा चुका है, विभागीय अधिकारी इस योजना के सबंध में कोई जानकारी देने से भी बच रहे हैं जिससे यह योजना संदेह के घेरे में है।

Bihar News Huge public meeting of anti-construction struggle committee of Sikrahna embankment
यह बांध 56 किलोमीटर लंबा बनने की बात है जिसकी शुरुआत चनपटिया नगरपंचायत से है और समापन पूर्वी चम्पारण जिला के कटहा में है, लेकिन न तो इस योजना के लिए जमीन का अधीग्रहण किया गया न इसका कोई गजट है, जनता को जबरन डरा धमका कर बांध बनाने की बात हो रही है, इस बांध के नाम पर हजारों हरा पेड़ काट कर पर्यावरण को नुकसान पहुचाया गया है वही सैकड़ों एकड़ में लगी किसानों के फसल को रौंद डाला गया है, यहाँ तक की बिना खनन विभाग के अनुमति का सिकरहना नदी के तट से धडल्ले के साथ बालू काट कर नियमों का मजाक उड़ाया जा रहा है, जहाँ से इस बांध की शुरुआत है वहाँ से काम नहीं कर बकुलहर में बकुलहर मठ के जमीन पर काम किया जा रहा था जिसे जनता ने रोक दिया है, 10 फरवरी को आयोजित विशाल जनसभा में विभाग के अधिकारियों को सभी कागजात के साथ उपस्थित होने का जनता ने आग्रह किया था लेकिन विभाग के एक भी अधिकारी का उपस्थित नहीं होना दाल में काला होने के पक्ष को मजबूत बना दिया,।जनता किसी भी कीमत पर इस बांध के निर्माण के पक्ष में नहीं है इस सबंध में दोनों चम्पारण में जनता का आंदोलन चल रहा है जिसको और तेज करने का आह्वान जन सभा में किया गया।

Bihar News Huge public meeting of anti-construction struggle committee of Sikrahna embankment
सभा में उपस्थित लोगों को विधायक बीरेंद्र गुप्ता, पूर्व विधायक प्रकाश राय, जदयू के कद्दावर नेता डाक्टर एन एन शाही, शौकत अली मुखिया, असगर अली मुखिया, ज्याउदीन भाई, जगरनाथ यादव, अशोक कुशवाहा सभी जिला पार्षद, मोतिहारी के जिला पार्षद तौसीफू्र रहमान, पूर्वी चम्पारण तटबंध विरोधी संघर्ष समिति के अध्यक्ष एकबाल अहमद, सचिव मनोज यादव, भाकपा के जिला नेता राधामोहन यादव, राजद के बैजनाथ यादव, माले के सुनील राव, जन सुराज के कमलेश प्रसाद पूर्व प्रमुख चनपटिया, शत्रुघ्न साहू, अनवारूल हक, सी पी आई एम के महम्मद वहीद, फिरोज सरपंच, नवल कुशवाहा, मदन शर्मा, रामजी भगत, संजय यादव, मन बोध साह पूर्व सरपंच, बकुलहर मुखिया इन्द्रेश कुमार, पूर्व मुखिया गिरिश लाल, कैलाश दास, विकास कुमार, अजय साहू, आदि ने संबोधित किया
सभा में सभी प्रभावित गाँवों में संगठन तैयार करने तथा अगले आंदोलन की तैयारी में लगने का आह्वान किया गया ।

Post navigation

Previous: Agra News : बुद्धि की प्राप्ति तभी होगी जब मां सरस्वती के साथ चित्रगुप्त जी की पूजा होगी: स्वामी सच्चिदानंद
Next: Bihar News-राजापाकर–सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर के परिसर में फाइलेरिया सामूहिक दवा सेवन (एमडीए) कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.