Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-आगामी लोकसभा निर्वाचन को ध्यान में रखकर सेक्टर पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

जनवाद टाइम्स 7 February 2024
Bihar News- Training given to sector officials keeping in mind the upcoming Lok Sabha elections.
Share News
       

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर ।
आसन्न लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर हाजीपुर के हरिवंशपुर स्थित डीआरसीसी में सभी प्रतिनियुक्ति सेक्टर पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को उनके कार्य एवं दायित्व का प्रशिक्षण जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में दिया गया। लोकसभा निर्वाचन को लेकर जिला में कुल 2559 मतदान केंद्र बनाए गए हैं इसके लिए कुल 291 सेक्टर पदाधिकारी और 291 पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।

Bihar News- Training given to sector officials keeping in mind the upcoming Lok Sabha elections.
प्रशिक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि सेक्टर पदाधिकारी निर्वाचन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। उन्हें अपने कार्यों का अच्छी से जानकारी प्राप्त करनी होती है।यह प्रशिक्षण इसी उद्देश्य से रखा गया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सेक्टर पदाधिकारी को ईवीएम की पूर्ण जानकारी रखनी चाहिए। प्रत्येक सेक्टर को जिम्मे 7 से 12 मतदान केंद्र आवंटित किए गए हैं। डीएम ने कहा कि सभी सेक्टर पदाधिकारी आवंटित मतदान केंद्रों का भ्रमण कर भौतिक सत्यापन कर लेंगे और वहां सभी जरूरी मूलभूत सुविधाओं यथा- बिजली, पेयजल,शौचालय, रैंप, मतदान केंद्र का नाम और संख्या लिखा हुआ हो, साइनेज लगा हुआ हो, वह देख लेंगे। डीएम ने कहा कि एक मतदान केंद्र पर अधिकतम 1400 मतदाता अपना मतदान करेंगे। 1400 से अधिक मतदाता होने के कारण जिला में चार नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिसमें तीन पातेपुर में और एक लालगंज में स्थित है। नए बनाए गए मतदान केंद्र का वहां के आम लोगों के बीच जरूरी प्रचार प्रसार करने का भी निर्देश दिया गया। मतदान केंद्र स्तर का कम्युनिकेशन प्लान बनाने का भी निर्देश दिया गया। आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने के साथ ही सभी सेक्टर पदाधिकारी जरूरी कदम उठाएंगे और यह देख लेंगे कि मतदान केंद्र के 200 मीटर के दायरे में किसी राजनीतिक दल का कार्यालय नहीं खुला हो। राजनीतिक दलों के द्वारा प्रचार प्रसार प्राधिकृत वहां से ही हो यह सुनिश्चित करेंगे।

Bihar News- Training given to sector officials keeping in mind the upcoming Lok Sabha elections. सभी सेक्टर पदाधिकारी संवेदनशील टोला या पॉकेट की पहचान करेंगे। महादलित टोले का लगातार भ्रमण करेंगे और लोगों से मिलकर डराने धमकाने संबंधी जानकारी प्राप्त करेंगे। सेक्टर पदाधिकारी अपना कार्य बिल्कुल गोपनीय तरीके से करेंगे और इसे शेयर नहीं करेंगे।
इस अवसर पर डीएम एवं एसपी के साथ अपर समाहर्ता, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं जिला के अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज : समडीह प्रकरण में पुलिसिया वर्कआउट पर उठती अंगुलियाँ
Next: Bihar News-सोनपुर में इंटर की वार्षिक परीक्षा के चौथे दिन शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त हुई परीक्षा संपन्न ,एक भी निष्कासन नहीं

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.