Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Uttar Pradesh : कठिनाई के बावजूद होने लगी ऑनलाइन पढ़ाई

जनवाद टाइम्स 17 April 2020
IMG_20200417_172459
Share News
       

 

मनोज कुमार राजौरिया :  इटावा यू पी सरकार के निर्देश पर माध्यमिक विद्यालयों में ऑनलाइन पढ़ाई कठिनाइयों के बीच शुरू हो गई है। जिले के 75 राजकीय व एडेड विद्यालयों में से 42 विद्यालयों में शुक्रवार तक यह नई व्यवस्था शुरू कर दी गई। इस ऑनलाइन पढ़ाई में सबसे ज्यादा परेशानी इसलिए हो रही है क्योकि बहुत से छात्र छात्राओं के पास मोबाइल नहीं है इसके चलते फिलहाल वे ऑनलाइन पढ़ाई से वंचित है। हालांकि वित्तविहीन विद्यालयोंं में इस व्यवस्था में कुछ समय लग रहा है जिले के 210 वित्तविहीन विद्यालयों में से 31 में ऑनलाइन पढ़ाई शुक्रवार को शुरू हो गई है।
सभी विद्यालयों में सुबह 8 से 2 बजे के बीच टाइम टेबिल के साथ पढ़ाई कराने के निर्देश के बाद गुरूवार से ही यह कार्य शुरू करा दिया गया था। शुक्रवार को इसमे तेजी आ गई। ऐसी संभावना है कि दो तीन दिनों में सभी विद्यालयों में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करा दी जाएगी। फिलहाल पढ़ाई का प्रारूप बोर्ड के सिलेबस के हिसाब से रखा गया है और उसी आधार पर पढ़ाई कराई जा रही है ताकि बच्चों को बिलकुल कक्षा की भांति पढ़ाया जा सके। डीआईओएस राजू राणा ने बताया कि ऑनलाइन पढ़ाई पर पूरा जोर दिया जा रहा है और 20 अप्रैल तक सभी विद्यालयों में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करा दी जाएगी। शिक्षक भी पूरी तरह सक्रिय है और किसी भी तरह की उदासीनता नहीं बरत रहे हैं।
विद्यालय में हैं सभी की नम्बर
इटावा। माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले सभी छात्र छात्राओं के मोबाइल नम्बर दर्ज है। ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कराने के लिए विद्यालयों ने ही यह मोबाइल नम्बर शिक्षकों को उपलब्ध करा दिए गए हैं। शिक्षकों ने अपने अपने विषय के छात्रों के नम्बर अपने वाट्सएप ग्रुप में जोड़कर उन्हे पढ़ाना शुरू कर दिया है। कई विषयों के शिक्षकों ने पढ़ाई शुरू भी करा दी है। नम्बर उपलब्ध कराने में विद्यालय स्टाफ पूरा सहयोग कर रहा है।

Post navigation

Previous: Etawah News : पंचायत सचिव प्रतिदन बनवाएं 15 वंचितों के कार्ड
Next: Agra Uttar Pradesh : बाह आगरा एमएलए रानी पक्षालिका सिंह ने वितरित किया सेनेटाइजर और दिया सतर्कता का संदेश

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.