Agra News : उपजिलाधिकारी बाह ने पुलिस प्रशासन के साथ क़स्बा में किया फ्लैग मार्च, लोगों ने पुष्प वर्षा और ताली बजाकर किया स्वागत

IMG_20200410_210558
Share News

 

संवाददाता सुशील चंद्र : क़स्बा बाह में आज शाम उपजिलाधिकारी बाह अब्दुल बासित ने क्षेत्राधिकारी बाह रीतेश देशमुख,इंस्पेक्टर बाह प्रदीप कुमार पांडे और समस्त थाना स्टाफ बाह के साथ क़स्बा में फ्लैग मार्च किया।फ्लैग मार्च कर रहे समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों का कस्बा के लोगों ने पुष्प वर्षा करके और ताली बजाकर स्वागत किया।

IMG 20200410 210613

फ्लैग मार्च करते समय लोगों से घरों में रहने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई तथा बेबजह बाहर न निकलने की चेतावनी भी दी गयी।

IMG 20200410 210545

ज्ञात हो कि इस समय देश कोरोना वायरस जैसी महामारी की चपेट में है और इससे निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सम्पूर्ण देश मे 21 दिन का लॉक डाउन घोषित किया गया है।कोरोना वायरस से निपटने के लिए कोरोना वारियर्स जैसे डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ,पुलिस कर्मी, सफाई कर्मचारी आदि दिन -रात और घर-परिवार की परवाह किये बिना लगे हुए हैं।जिससे इस महामारी से देश को बचाया जा सके।इसी कड़ी में आज बाह क़स्बा में उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया गया।

Trending News