Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News : मण्डलायुक्त ने डेंगू एवं संचारी रोग नियंत्रण के लिए बनाये गए कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

जनवाद टाइम्स 15 October 2022
IMG-20221015-WA0010
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में डेंगू एवं संचारी रोग नियंत्रण के लिए बनाये गए कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने डेंगू, साफ-सफाई की शिकायतों से सम्बंधित रजिस्टर का अवलोकन करते हुए निर्देशित किया कि शहर के बड़े अस्पतालों एवं बड़े पैथेलाॅजी का कांटेक्ट नम्बर एवं वाहट्सएप नम्बर प्राप्त करते हुए पैथोेलाॅजी में प्रतिदिन टेस्ट कराने वाले एवं अस्पतालों में प्रतिदिन भर्ती होने वाले मरीजों के बारे में अद्यतन जानकारी रखी जाये। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि रजिस्टर में प्रतिदिन कुल कितना प्लेटलेट्स का स्टाॅक है।

IMG 20221015 WA0010 IMG 20221015 WA0012 IMG 20221015 WA0011प्रतिदिन कितनी प्लेट्स उपलब्ध हो रही है तथा प्रतिदिन कितने प्लेट्स की खपत है एवं कितना प्लेटलेट्स का स्टाॅक अवशेष है, इसका प्रतिदिन का आंकड़ा अनिवार्य रूप से रखा जाये। उन्होंने कहा कि बड़े पैथोलाॅजी एवं अस्पतालों से सम्पर्क रखते हुए लोगो के टेस्टिंग एवं अस्पतालों में भर्ती मरीजों के बारे में भी जानकारी रखी जाये। मण्डलायुक्त ने कहा कि अस्पतालों में भर्ती सेंस्टिव मरीजों के बारे में अस्पताल से सम्पर्क करते हुए उनके स्वास्थ्य के बारे में नियमित रूप से अनुश्रवण किया जाता रहे। मण्डलायुक्त ने कंट्रोल रूम से अस्पतालों में भर्ती डेंगू के मरीजों से बातचीत भी की तथा उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम में साफ-सफाई, फागिंग एवं प्लेट्स के सम्बंध में जो भी शिकायतें दर्ज की जाये, उसपर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाये। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने कंट्रोल रूम के माध्यम से डेंगू एवं साफ-सफाई से सम्बंधित प्राप्त होने वाली शिकायतों पर की जा रही कार्रवाईयों के बारे में मण्डलायुक्त महोदय को अवगत कराया।

Prayagraj News: Divisional Commissioner inspected the control room set up for dengue and communicable diseases controlइस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी श्री नानक शरण, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री जगदम्बा सिंह सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: आगरा पुलिस की तेज नजरों से नहीं छुप सका बच्चा चोर
Next: Prayagraj News : जिलाधिकारी ने सुलेमसराय, गंगानगर सहित अन्य क्षेत्रों का भ्रमण कर साफ-सफाई, फागिंग का लिया जायजा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026

Latest News

  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.