Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • E - Paper

आगरा समाचार || रावत पाड़ा लूट कांड में दस प्रतिशत रकम के साथ बदमाशों के परिजनों को किया

जनवाद टाइम्स 28 July 2022
आगरा समाचार || रावत पाड़ा लूट कांड में दस प्रतिशत रकम के साथ बदमाशों के परिजनों को किया
Share News
       

प्रताप सिंह आजाद की रिपोर्ट

आगरा । शहर के व्यस्ततम बाजार रावतपाड़ा की तिवारी गली में विगत 22 जुलाई को कोरियर कम्पनी के कार्यालय से हुई चालीस लाख की लूट में पुलिस अभी तक मुख्य अभियुक्तों तक नहीं पहुँच पाई है। हालांकि पुलिस ने आज बदमाशों के पांच परिवारीजनों को गिरफ्तार कर उनके पास से चार लाख रुपये और तमंचा बरामद करने का दावा किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में एक बदमाश की मां, बहन और भाई शामिल हैं। इसके अलावा एक अन्य बदमाश के पिता और एक का भाई शामिल हैं।

इस मामले में प्रेस वार्ता करते हुए एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि तिवारी गली की लूट में लगभग सात लोग शामिल थे। चार आरोपी खंदौली क्षेत्र के और तीन आरोपी फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के हैं। इनका आपराधिक इतिहास रहा है।

आगरा समाचार || रावत पाड़ा लूट कांड में दस प्रतिशत रकम के साथ बदमाशों के परिजनों को किया

एसएसपी ने बताया कि बदमाशों में खंदौली निवासी पवन, सागर परमार, दीपक शर्मा, देवा और फतेहपुर सीकरी निवासी हरिओम परमार, रानू सिसौदिया, संदीप राठौर शामिल थे। पुलिस ने सोमवार को खंदौली के रामनगर निवासी बदमाश पवन कश्यप की मां अनीता, बहन प्रियंका और भाई राजू कश्यप को गिरफ्तार कर लिया।

उनसे पूछताछ के बाद पुलिस टीम ने खंदौली के कृष्णा कालोनी निवासी बदमाश सागर परमार के भाई बसंत परमार, यहीं की लवानियां कालोनी निवासी बदमाश दीपक शर्मा के पिता नेत्रपाल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

गौरतलब है कि विगत 22 जुलाई को कोतवाली क्षेत्र के रावतपाड़ा की तिवारी गली में एमएन कोरियर कंपनी के आफिस में चार बदमाशों ने धावा बोला था।

कर्मचारियों को बंधक बनाकर बदमाश आफिस से चालीस लाख रुपये लेकर फरार हो गए थे। इस मामले में कूरियर कंपनी के मैनेजर आनंद ने कोतवाली थाने में लूट का मुकदमा दर्ज कराया एसएसपी ने बताया कि स्कार्पियो गाड़ी और बाइक से बदमाश घटना करने पहुंचे थे। चार बदमाश आफिस में अंदर घुसे। जबकि तीन बाहर ही खड़े रहे थे।

घटना के बाद सभी बदमाश अपने-अपने घर गए। उन्होंने कर्ज चुकाने के लिए घरवालों को रुपये दिए और वहां से भाग गए।फतेहपुर सीकरी निवासी संदीप राठौर हिस्ट्रीशीटर है। वह पूर्व में भी जेल जा चुका है।

लूट के बाद से सभी बदमाश फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पांच टीम लगातार दबिश दे रही हैं। वारदात में शामिल बदमाश खंदौली के बमान निवासी देवा का पिता होमगार्ड है। वह घटना से पहले ही फरार हो गया था। सीसीटीवी फुटेज से सुराग मिलने के बाद पुलिस ने उसके घर दबिश दी तो उसके घर कोई नहीं मिला।

Post navigation

Previous: Bihar news नशीली दवाओं के दुरूपयोग एवं तस्करी की करें निगरानी : जिलाधिकारी
Next: Bihar news चारु मजुमदार की शहादत भारतीय कम्युनिस्ट आन्दोलन की गौरवशाली विरासत है :भाकपा माले

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026

Latest News

  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.