अम्बेडकर नगर न्यूजः टांडा विधायक संजूदेवी ने धान खरीद केंद्र बसखारी का किया औचक निरीक्षण

अम्बेडकर नगर न्यूजः टांडा विधायक संजूदेवी ने धान खरीद केंद्र बसखारी का किया औचक निरीक्षण
Share News

संवाददाता अम्बेडकर नगर

अम्बेडकर नगर जिले मे धान खरीद केंद्र बसखारी का टांडा विधायक संजूदेवी ने कार्यकर्ताओं के साथ औचक निरीक्षण किया और किसानों के सामने आने वाली दुश्वारियों के सम्बंध की जानकारी ली। केंद्र प्रभारी को विधायक संजूदेवी ने सख्त निर्देश देती हुई कहा कि हमारी सरकार किसानों के साथ है ।उन्हें किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना करना पड़े इसका ध्यान देकर खरीदने का काम बिल्कुल पारदर्शिता के साथ बिना किसी भेदभाव किये बिना सुनिश्चित कराई जाए केंद्र पर उपस्थित किसानों से भी वार्ता कर उन्हें आश्वस्त किया और कहा कि किसी भी तरह की समस्या आने पर आप सीधे हमसे मिलकर बात करें पूरी तरीके से सरकार की मंशा अनुरूप काम किया जाएगा क्योंकि सरकार की मंशा है

IMG 20211224 WA0037

सभी के चेहरे पर मुस्कान लाया जाए इसके लिए हम सब काम कर रहे है ताकि जनता के हित मे लाई गई योजनाओ से अधिक से अधिक लोगो लाभान्वित किया जा सके। इस मौके पर निरीक्षण में विधायक के साथ प्रमोद पांडे,दुर्गा निषाद,रोशन निषाद,अभिषेक गुप्ता,अमित सिंह,अनुराग पांडे,विनोद गुप्ता,हरिओम गुप्ता आदि मौजूद रहे।

 

अम्बेडकर नगर न्यूजः टांडा विधायक संजूदेवी ने धान खरीद केंद्र बसखारी का किया औचक निरीक्षण

You may have missed