Etawah News: आगामी त्योहार को शांतिपूर्ण मनाने के लिए सभी थानाध्यक्ष सतर्क रहें: एसएसपी इटावा

20211031_192924
Share News

संवाददाता दिलीप कुमार
इटावा: एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने जिले के पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। रविवार को आयोजित बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव और त्योहार के दौरान शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का मुद्दा पर विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर एसएसपी ने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अभी से ही सतर्कता बरतने के साथ-साथ शरारती तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

Etawah News: All SHOs should be alert to celebrate the upcoming festival peacefully: SSP Etawah

उन्होंने कहा कि जिले में आगामी त्योहारी सीजन में पुलिस कटिबद्ध है। ऐसे में विशेष सतर्कता बरते जाने की आवश्यकता है। शराब तस्करों पर नजर रखें। उन्होंने कहा कि आगामी दीपावली के दौरान विधि व्यवस्था के मद्देनजर थानाध्यक्ष विशेष रूप से सतर्क रहेंगे। त्योहार को लेकर सरकार के द्वारा गाइड लाइन जारी किया गया है। इसका पालन कराना थानाध्यक्षों की जिम्मेवारी होगी। बैठक के दौरान एसएसपी ने लंबित कांडों की समीक्षा की और ससमय कांडों के निष्पादन, वारंटियों की गिरफ्तारी आदि का निर्देश दिया।

You may have missed