Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: चंबल नदी उफान पर बाढ का खतरा बढ़ा, तटवर्ती इलाकों में अलर्ट

जनवाद टाइम्स 29 July 2021
Agra News: चंबल नदी उफान पर बाढ का खतरा बढ़ा, तटवर्ती इलाकों में अलर्ट
Share News
       

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज़

पिनाहट: मध्यप्रदेश और राजस्थान में लगातार हो रही बारिश के चलते चंबल नदी उफान पर है।इसका जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बीते 24 घण्टे में नदी का जलस्तर 36 फीट बढकर 112 मीटर से 121 मीटर से अधिक हो गया है। प्रतिघण्टे डेढ फीट की दर से बढ रही चंबल में बाढ का खतरा पैदा होने से बाह रेंज के 38 गांवों में हडकंप मच गया है।

Agra News: चंबल नदी उफान पर बाढ का खतरा बढ़ा, तटवर्ती इलाकों में अलर्ट

 

प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर लोगों को नदी किनारे के इलाकों में न जाने की हिदायत जारी की है। लेखपालों को गांवों में ही रुकने और बढ़ते जलस्तर पर नजर रखने के निर्देश दिए गए है।बारिश के चलते सोमवार को चंबल नदी का जलस्तर 112 मीटर हो गया था। मंगलवार की रात से नदी उफान पर है। बुधवार की शाम को चंबल नदी का जलस्तर 121 मीटर से भी अधिक होने से प्रशासन में हडकंप मच गया। एसडीएम बाह अब्दुल बासित पिनाहट,उमरैठा पुरा, बीच का पुरा पहुंचे वहीं तहसीलदार बाह राजू कुमार ने गोहरा पहुंच कर निरीक्षण किया।

IMG 20210729 WA0006

लोगों को नदी किनारे न जाने और ऊंचाई वाले इलाकों में रहने के निर्देश दिए। पिनाहट में स्टीमर और विभिन्न घाटों पर नाव के संचालन पर रोक लगा दी है। खतरे के निशान 130 मीटर से 9 मीटर नीचे रह गयी चंबल नदी किनारे के डगौरा, रेहा, बरेण्डा, बीच का पुरा, क्योरी, उमरैठापुरा, डालपुरा, शिवलालपुरा, झरनापुरा, गोहरा, रानीपुरा, भटपुरा, गुढा, भगवानपुरा, मऊ की मढैयां आदि गांवों में हडकम्प की स्थिति है। नदी के बढ रहे जलस्तर ने तटवर्तीय गांवों के निवासियों की रात की नींद उडा दी है।

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज़ : कूड़े के ढेर शहर में फैला रहा बीमारी नगर निगम बेसुध
Next: Agra News: अज्ञात बाइक सवार ने अधेड़ को मारी टक्कर

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Bihar News: कृषि विज्ञान केंद्र हरिहरपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.