Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: थाना बाह में हुई शांति समिति की बैठक त्यौहार पर हुड़दंग करने वालों पर होगी कार्यवाही

जनवाद टाइम्स 23 March 2021
IMG_20210323_175735
Share News
       

संवाददाता सुशील चंद्रा
आगामी होली,शब -ए- बारात व पंचायत चुनाव को लेकर कोतवाली बाह प्रांगण में उपजिलाधिकारी अब्दुल वासित ने बैठक का आयोजन किया । बैठक में आगामी त्यौहार को लेकर क्षेत्र के लोगों के साथ चर्चा की गई। पुलिस द्वारा की गई बैठक में क्षेत्र से बड़ी संख्या में संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

IMG 20210323 175735 scaled
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शाम को कोतवाली परिसर में पुलिस द्वारा शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। शांति समिति की बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत हिंदू मुस्लिम बड़ी संख्या में पहुंचे। बैठक में उप जिला अधिकारी अब्दुल बासित व क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार के द्वारा आगामी त्यौहार और पंचायत चुनावों को लेकर भी चर्चा की गई। प्रभारी निरीक्षक विनोद पवार ने बताया कि आगामी त्यौहार को लेकर कोतवाली परिसर में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय लोगों से अपील की गई कि त्यौहार को शांतिपूर्वक मनाएं खासकर होली जैसे त्यौहार को जिसमें भारी मात्रा में लोग भाँग और शराब का सेवन और बिक्री करते हैं।थाना प्रभारी ने लोगों से कहा कि कहीं भी अवैध शराब बनाने या बिक्री करने की सूचना मिले तो तत्काल थाना पुलिस को सूचित करें। त्यौहार पर किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान ना दें।

IMG 20210323 175826 scaled

त्यौहार पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रभारी निरीक्षक द्वारा कस्बा के दुकानदारों को भी हिदायत दी गई कि अपनी दुकानों के सामने अनावश्यक अतिक्रमण ना करें अगर दुकानदार अतिक्रमण करता है तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। शांति समिति की बैठक में प्रमुख रूप से मनमोहन पाण्डेय, अनूप पाण्डेय, दयाशंकर बौहरे,बाल किशन मिश्रा, राहुल बौहरे, नबी अहमद आदिल मिर्जा गुफरान अहमद,पप्पू अंसारी के अलावा क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News: नाबालिक के साथ दुष्कर्म के आरोपी को मा0 न्यायालय द्वारा सुनाई गई 20 साल की सश्रम कारावास व 30,000 रुपये के अर्थदंड की सजा
Next: Agra News: समाजसेवियों ने बाह में किया जनता लाइब्रेरी का शुभारंभ

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.