Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Ambedkernager News: फिरौती मांगने के एक बहुचर्चित मामले में आरोपित भाजपा जिलाध्यक्ष समेत दोनो आरोपितों को मुकदमा विचारण के दौरान साक्ष्य के अभाव में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दोष मुक्त कर दिया।

जनवाद टाइम्स 2 March 2021
Ambedkernager News: Both the accused, including the BJP District President charged in a much-talked-about case of ransom, were acquitted by the Chief Judicial Magistrate for lack of evidence during trial.
Share News
       

संवाददाता पंकज कुमार

अम्बेडकर नगर जिले मे फिरौती मांगने के एक बहुचर्चित मामले में आरोपित भाजपा जिलाध्यक्ष समेत दोनो आरोपितों को मुकदमा विचारण के दौरान साक्ष्य के अभाव में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दोष मुक्त कर दिया। आपको बता दें कि मामला 6 वर्ष पूर्व अलीगंज थाना क्षेत्र का है।
अलीगंज थाना क्षेत्र के गोविन्दपुर ममरेजपुर निवासी ईंट भट्ठा निवासी रामजगत वर्मा पुत्र बद्री प्रसाद वर्मा के मोबाइल फोन पर 6 अगस्त 2014 को पांच लाख रुपये की उस समय फिरौती मांगी गई थी जब वह अपने ईंट भट्ठे पर मौजूद थे । फिरौती न देने पर 15 अगस्त तक हत्या करने की भी धमकी दिया था। अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ। दौरान विवेचना अलीगंज थाना क्षेत्र के गोविन्दपुर निवासी कपिलदेव वर्मा पुत्र सत्यनारायण वर्मा एवं फरीदपुर कुर्तुब निवासी बृजेश चौधरी पुत्र मुन्नीलाल वर्मा का नाम प्रकाश में आया और दोनों लोगो के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया। मुकदमा विचारण के दौरान अभियोजन की तरफ से वादी मुकदमा समेत चार गवाह परिक्षित कराये गए।किन्तु किसी ने घटना के बाबत दोनो आरोपितों की संलिप्त होने के सम्बंध में कोई बयान नही दिया। वहीं बचाव पक्ष के अधिवक्ता सुनील कुमार श्रीवास्तव ने अपने मुवक्किल को राजनीतिक षड्यन्त्र के तहत फंसाये जाने एवं किसी साक्षी की ओर से कथानक का समर्थन न करने समेत कई तर्क दिए। गवाहों के बयान एवं साक्षीगणों की ओर से कथानक का समर्थन पूर्णतयः न करने के दृष्टिगत सीजीएम ने भाजपा जिलाध्यक्ष समेत दोनो आरोपितों को फिरौती समेत अन्य सभी आरोपो से दोषमुक्त कर दिया।

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: अवैध गांजे सहित अभियुक्त गिरफ्तार।
Next: Etawah News: सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, सबसे अधिक शिकायतें जमीनों पर कब्जे को लेकर।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.