Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Ambedkernager News: मिशनशक्ति अभियान में एनआर एल एम की सबसे बडी भूमिका –घनश्याम मीणा।

जनवाद टाइम्स 2 March 2021
Ambedkernager News: NRLM's biggest role in missionary campaign - Ghanshyam Meena.
Share News
       

संवाददाता पंकज कुमार

अम्बेकरनगर जिले के शासन के निर्देश पर शारदीय नवरात्र से वासंतिक नवरात्र तक चल रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत विकास भवन में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वावधान में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।आपको बता दें कि जिसमें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की प्रशिक्षु समूह सखियों ,आरसेटी मे बी सी सखी का प्रशिक्षण ले रही समूह की 165 दीदियों ने भाग लिया।इन सभी को मिशन शक्ति अभियान के तहत ट्रेनिंग की व्यवस्था डिप्टी कमिश्नर आर बी यादव द्वारा की गई थी। प्रशिक्षण प्राप्त समूह सखियों तथा बीसी सखी को मुख्य विकास अधिकारी घनश्याम मीणा द्वारा प्रमाणपत्र तथा मेडल प्रदान किया गया। विकासखंड रामनगर के अंतर्गत ग्रामसभा कवही अंजनपुर की बीसी सखी श्रुति श्रीवास्तव के बेहतर कार्यों से और अच्छे परफॉर्मेंस के वजह से हुई खूब जमकर प्रशंसा। बीसी सखी को प्रमाण पत्र स्वयं अंबेडकरनगर मुख्य विकास अधिकारी घनश्याम मीणा जी ने अपने हाथों से बीसी सखी श्रुति श्रीवास्तव को दिया प्रमाण- पत्र व मेडल। पूर्व डिप्टीकमिश्नर आर बी यादव ने मिशन शक्ति के अन्तर्गत एन आर एल एम टीम द्वारा महिलाओं के सम्मान,सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी उनके द्वारा बताया गया की 56 महिलाओं को बैंक सखी के रूप में ,918 महिलाओं को बीसी सखी के रूप में ,24 महिलाओं को आईपीआरपी के रूप में ,400 महिलाओं को आई सी आर पी के रूप में चयनित करके ट्रेनिंग दिलाई गई है ।बहुत सारी महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों की ट्रेनिंग देकर उन्हे सीआईएफ ,लाइवलीहुड फंड और सी सी एल की धनराशि उपलब्ध कराई गई है जिससे वे आर्थिक गतिविधियों में सक्रियता से प्रतिभाग कर रही है ।
मुख्य विकास अधिकारी ने अपने संबोधन में अच्छा कार्य करने के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की प्रशंसा की तथा उनका सपोर्ट करने के लिए डिप्टी कमिश्नर एवं उनकी टीम को शाबाशी दी ।इसी प्रकार बी सी सखियों को अच्छी ट्रेनिंग देने के लिए आरसेटी के डायरेक्टर को धन्यवाद दिया ।मुख्य विकास अधिकारी ने फूलों से अगरबत्ती बनाने ,हर्बल गुलाल बनाने, गौशालाओं के गोबर से जैविक खाद तथा जलाने वाली सीट तैयार करने का निर्देश उपायुक्त तथा रोजगार को दिया ।सभी महिलाएँ मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन तथा उनसे वार्ता करके बहुत प्रसन्नता व्यक्त कर रही थी।

Post navigation

Previous: Ambedkernager News: खेल कूद से इन्सान का मन व शरीर दोनों रहता है स्वस्थ,त्रिभुवन दत्त।
Next: Ambedkernager New: विकास खण्ड परिसर-जहाँगीरगंज में मिशन शक्ति के दृष्टिगत महिला कृषक गोष्ठी का विशाल आयोजन।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.