Agra News:- ग्राम पंचायत विकास अधिकारी की बाइक ब्लॉक से हुई चोरी।

Agra News: The theft of the bike block of the Gram Panchayat Development Officer.
Share News

सुशील चंद्रा
पिनाहट थाना क्षेत्र के ब्लाक कार्यालय पिनाहट पर खडी बाइक चोरी हो गयी जिससे ब्लॉक मे हडकम्प मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब दस बजे ब्लाक कार्यालय पिनाहट पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी राहुल शर्मा ने रोज की तरह अपनी बाइक होंडा साइन जिसका नम्बर UP80 DY 2680 था खडी की और कार्यालय मे अपने काम मे जुट गये।शाम करीब चार बजे ड्यूटी के बाद जैसे ही वह घर जाने के लिए बाइक उठाने गए तो बाइक खड़े किए गए स्थान पर नहीं थी।चारो तरफ ढूंढने पर जब बाइक कही नही मिली तो ग्राम विकास अधिकारी द्वारा थाना पिनाहट मे अज्ञात चोरो के खिलाफ बाइक चोरी की तहरीर दी गयी। वही पुलिस मामले की जांच मे जुट गयी।

Trending News