Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News:- यमुना के जंगल से लकड़ी माफियाओं द्वारा धड़ल्ले से किया जा रहा है हरे वृक्षों का,वनविभाग बना हुआ है अनजान

जनवाद टाइम्स 26 February 2021
Agra News: - Wood mafia is being used indiscriminately from the forest of Yamuna, the forest department remains unknown
Share News
       

सुशील चंद्रा
एक ओर तो प्रदेश सरकार और वन विभाग संयुक्त रुप से अभियान चला कर जंगलों को हरा-भरा करने के लिए कई परियोजनाएं राष्ट्र स्तर पर चला रहे हैं किंतु वन विभाग के अधिकारी ही वनों से हो रही हरी लकड़ी की तस्करी को नहीं रोक पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें जंगल में जेसीबी के द्वारा पेडों को उखाड़ा जा रहा है वहीं मजदूरों के द्वारा पेडों को काटकर ट्रेक्टरों में भरकर ले जाया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद भी अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है।धड़ाधड़ बीहड़ों से हरे पेड़ों का अवैध कटान जारी है।जंगल में कई प्रकार के हरे वृक्षों पर लकड़ी माफियाओं की आरी चल रही है इन हरे वृक्षों में मुख्य रूप से शीशम, आम, नीम, बबूल, पापड़ी, पापड़ व अन्य महत्वपूर्ण हरे वृक्षों पर माफियाओं की आरी विभागीय शह पर चल रही है।विभाग भी पर्यावरण का दोहन कराने में लगा हुआ है। अवैध तस्कर ट्रैक्टर ट्रॉलियों में भरकर भारी मात्रा में लकड़ियों को बाजार की टालों पर ऊंचे दामों में बेच रहे हैं वहीं वन विभाग इन सारे दृश्यों को देख कर भी अंजान बनता नजर आ रहा है आखिर किसकी शह पर जंगल से लकड़ी का अवैध कटान किया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से लकड़ी कटान रोकने एवं कार्रवाई की मांग की है। वायरल वीडियो थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत सुंसार गांव के यमुना के बीहड़ का बताया जा रहा है। हरे वृक्षों पर्यावरण और जीव जंतुओं के लिए अति आवश्यक हैं लेकिन इन सब को दरकिनार कर माफिया धड़ल्ले से लकड़ी की तश्करी करने में जुटे हैं।वायरल वीडियो के बारे में फोन पर हुई बातचीत में एसडीओ वन विभाग के एन सुधीर ने बताया कि जंगल की जमीन को समतल किया जा रहा है और अवैध कटान का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है अब सवाल यह है कि वन विभाग के अधिकारी इन हरे वृक्षों के अवैध कटान पर भी जानबूझकर अनजान क्यों बन रहे हैं और किसकी अनुमति पर जंगल मे जेसीबी चलायी जा रही है।

Post navigation

Previous: Agra News:- बसई अरेला थाने की इमारत निर्माण मे हो रहा घटिया सामग्री का प्रयोग
Next: Agra News:- ग्राम पंचायत विकास अधिकारी की बाइक ब्लॉक से हुई चोरी।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260628-WA0023
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर की पंचायतों में पंचायत विकास दिवस पर नशामुक्ति और महिला सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता अभियान

जनवाद टाइम्स 28 June 2026
IMG-20260628-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर की विभिन्न पंचायतों में ग्राम सभा आयोजित, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

जनवाद टाइम्स 28 June 2026
IMG-20260628-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: पश्चिम चंपारण में 30 हजार सीड बॉल से हरित क्रांति की पहल, जल-जीवन हरियाली अभियान को मिलेगी नई गति

जनवाद टाइम्स 28 June 2026
IMG-20260628-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : पंचायत विकास दिवस को जनआंदोलन बना रहीं जीविका दीदियाँ, नशामुक्त समाज के लिए चलाया जागरूकता अभियान

जनवाद टाइम्स 28 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर की पंचायतों में पंचायत विकास दिवस पर नशामुक्ति और महिला सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता अभियान
  • Bihar News: राजापाकर की विभिन्न पंचायतों में ग्राम सभा आयोजित, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में 30 हजार सीड बॉल से हरित क्रांति की पहल, जल-जीवन हरियाली अभियान को मिलेगी नई गति
  • Bihar News : पंचायत विकास दिवस को जनआंदोलन बना रहीं जीविका दीदियाँ, नशामुक्त समाज के लिए चलाया जागरूकता अभियान
  • Bihar News: संकल्प 95 द्वारा सेंट जेवियर बालिका शिक्षण संस्थान का उद्घाटन, बालिका शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.