Azamgarh News: आजमगढ़ विजयादशमी को लेकर सतर्कता संग तैयारी, सभी पट खुले, पंडाल व रोड सजे, अखाड़ों, रावण दहन को फिलहाल अनुमति नहीं, प्रतीकात्मक रूप से होगा परम्परा का निर्वहन

Azamgarh News: Preparation with vigilance regarding Azamgarh Vijayadashami, all patts open, pandals and road adorned, akharas, Ravan Dahan are currently not allowed, symbolic discharge of tradition
Share News

संवाददाता रवीन्द्र नाथ गुप्ता

आज़मगढ़ : कोरोना को लेकर तमाम प्रतिबन्ध व गाइड लाइन के साथ जनपद में नवरात्र व विजयादशमी को लेकर पंडालों में स्थापित देवी देवताओं की प्रतिमाओं में प्राण प्रतिष्ठा का कार्य कर लिया गया है। जगह जगह पहले की ही तरह देवी प्रतिमाओं की स्थापना हुई है लेकिन इस बार स्वरुप को छोटा रखा गया है। तमाम नियम क़ानून के साथ देवी स्थापना की अनुमति मिली है। रोड पर भी सजावट में पिछले वर्षों की तरह तड़क भड़क नहीं है लेकिन फ़िर कम बजट संग परम्परा का निर्वाहन किया गया है।

Azamgarh News: Preparation with vigilance regarding Azamgarh Vijayadashami, all patts open, pandals and road adorned, akharas, Ravan Dahan are currently not allowed, symbolic discharge of tradition

वहीं शहर में दशहरे के अवसर पर दो अखाड़ों को नहीं निकाला जाएगा। रावण दहन की भी फिलहाल अनुमति नहीं मिली है। रविवार को दशहरा है लेकिन बाज़ार में रौनक भी कम है। हालांकि दुकानदार उम्मीद बनाए हैं।

Trending News