Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Uttar Pradesh : अम्बेडकरनगर जनपद के तहसील आलापुर सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता का मानसिक संतुलन बिगड़ा

जनवाद टाइम्स 22 June 2020
गैंगरेप पीड़िता आलापुर अंबेडकरनगर

संवाददाता लालचंद ।अम्बेडकरनगर जनपद के तहसील आलापुर में ग्राम रामपुर सराय की दलित बालिका जिसकी उम्र 15 वर्ष है।जो बगल के गांव नीलकंठ सराय अपनी सहेली पूजा के बुलाने पर बर्थडे पार्टी में गई थी।इसी दिन मौका पाकर कुछ दरिंदे मौका पाकर के दलित बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दे दिए।बालिका की सहेली दूसरे दिन लगभग 12:00 बजे पीड़िता को घर छोड़कर भाग खड़ी हुई।कुछ ही क्षण बाद बालिका की तबीयत अचानक अत्यंत खराब होने लगी।और बालिका का मानसिक संतुलन भी जवाब देने लगा। पीड़िता के परिजन आनन-फानन में रामनगर स्वास्थ्य केंद्र पर ले आए। जहां पर स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों द्वारा इलाज करने से साफ मना कर दिया गया। जिसके बाद पीड़िता को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।पीड़िता की स्थिति को देखकर जिला अस्पताल के डॉक्टरों भी इलाज करने के लिए तैयार नहीं हो रहे थे।

गैंगरेप पीड़िता आलापुर अंबेडकरनगर

जिला अस्पताल के डॉक्टर पीड़िता को लखनऊ रेफर करना चाह रहे थे।पीड़िता अत्यंत ही गरीब परिवार से संबंधित है।पीड़िता के परिवार लखनऊ ना जा करके मेडिकल टेस्ट जिला अस्पताल में ही करवाना चाह रहे थे किंतु पीड़िता का मेडिकल टेस्ट करने के लिए जिला अस्पताल का कोई भी डॉक्टर तैयार नहीं हो रहा था। माननीय पूर्व सांसद श्री त्रिभुवन दत्त जी व अन्य सहयोगियों के दबाव में उच्च अधिकारियों से वार्ता करके व दबाव बनवाकर दलित नाबालिग बालिका का जिला अस्पताल में ही मेडिकल टेस्ट की प्रक्रिया पूरी करवाई गई।पीड़ित दलित बालिका की मानसिक आदि स्थिति गैंगरेप कांड की वजह से निरंतर खराब होते देखकर जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने पीजीआई अम्बेडकरनगर के इमरजेंसी वार्ड में एडमिट करवाया।जहां पर पीड़िता का इलाज चल रहा है किंतु अभी तक बहुत अच्छी तरह से सुधार नहीं हो पा रहा है। जिसकी वजह से पीड़िता पुलिस प्रशासन व अन्य लोगों को अपना बयान देने में सक्षम नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों के दबाव में जहांगीरगंज पुलिस द्वारा एफ आई आर दर्ज करके वारदात में अभियुक्त पूजा व उसके भाई को जेल के लिए रवाना कर दिया गया किंतु गैंगरेप में शामिल शेष अभियुक्त शासन प्रशासन व अपने रसूख के बल पर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।पीड़िता की हालत में सुधार ना होने की वजह से आज दिनांक 22 जून 2020 को ग्रामीणों के द्वारा तहसील प्रशासन आलापुर के सामने अभिलंब शेष अभियुक्तों को गिरफ्तार करवाने के लिए शांतिपूर्वक धरना दिया जा रहा था।इसी दौरान तहसील स्तर के जिम्मेदार अधिकारी द्वारा एक प्रदर्शनकारी को सभी लोगों के सामने 4-6 तमाचा मार दिया गया और साथ में रहे पुलिसकर्मियों द्वारा मौके पर उपस्थित प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज करके बुरी तरह मारा पीटा गया।जिसके आक्रोश में उपस्थित ग्रामीणों द्वारा मजबूर होकर हंगामा करने के लिए विवश होना पड़ा।शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को यदि नहीं मारा-पीटा गया होता तो धरना स्थल या आसपास किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना सामने नजर नहीं आती।तहसील के सामने हो रहे प्रदर्शन की खबर जब जिला के आला अधिकारियों को पता चली तो जिम्मेदार लोग अभिलंब घटनास्थल पर पहुंचे।जिसके बाद कुछ ही समय मे लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत करवाया गया।तथा उपस्थित ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया कि 24 घंटा के अंदर शेष अभियुक्तों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया जाएगा।अब आगे की क्या प्रतिक्रिया सामने आएगी यह समय बताएगा।फिलहाल जनमानस व ग्रामीणों की मांग है कि दलित नाबालिग बालिका को शासन प्रशासन के स्तर से अभिलंब न्याय मिलना चाहिए।साथ ही साथ गैंगरेप में शामिल शेष सभी अभियुक्तों को अति शीघ्र सलाखों के पीछे पहुचा कर उचित सजा की व्यवस्था करवानी चाहिए।गैंगरेप में शामिल अभियुक्तों की समय से गिरफ्तारी हो गई होती तो आज के धरने व प्रदर्शन की कोई आवश्यकता ही नहीं होती।

Post navigation

Previous: जनपद प्रतापगढ़ आज 22जून 2020 को बुद्धस्टि इंटरनेशनल नेटवर्क के द्वारा साकेत बचाओ विरासत बचाओ आनंदोलन
Next: Uttar Pradesh : चीनी समान का किया बहिष्कार, चीनी राष्ट्रपति का किया पुतला दहन

 

राशिफल

News Archive

भाजपा नेत्री को धमकी, आगरा युवक पर केस दर्ज
  • Crime
  • Etawah

इटावा : भाजपा नेत्री को फोन पर जान से मारने की धमकी, आगरा निवासी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जनवाद टाइम्स इटावा 3 April 2026
इटावा बसरेहर में जुआ अड्डे पर पुलिस छापा, 8 जुआरी गिरफ्तार
  • Crime
  • Etawah

इटावा: बसरेहर में जुआ अड्डे पर छापा, 8 जुआरी गिरफ्तार, ₹34 हजार नकद व 4 बाइक बरामद

जनवाद टाइम्स इटावा 3 April 2026
20260402_225005
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News:आगरा में ‘एक्सिलेंट अवॉर्ड’ समारोह: अभिनेत्री भाग्यश्री ने 125 प्रतिभाओं को किया सम्मानित

जनवाद टाइम्स 3 April 2026
लौरिया थाना में नाबालिग बच्चे की पिटाई का आरोप
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News। लौरिया बेतिया में नाबालिग की पिटाई का आरोप: पुलिस का वीडियो बनाने पर बच्चे को थाना ले जाकर पीटा, परिजन न्याय के लिए भटके

जनवाद टाइम्स 2 April 2026

Latest News

  • इटावा : भाजपा नेत्री को फोन पर जान से मारने की धमकी, आगरा निवासी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
  • इटावा: बसरेहर में जुआ अड्डे पर छापा, 8 जुआरी गिरफ्तार, ₹34 हजार नकद व 4 बाइक बरामद
  • Agra News:आगरा में ‘एक्सिलेंट अवॉर्ड’ समारोह: अभिनेत्री भाग्यश्री ने 125 प्रतिभाओं को किया सम्मानित
  • Bihar News। लौरिया बेतिया में नाबालिग की पिटाई का आरोप: पुलिस का वीडियो बनाने पर बच्चे को थाना ले जाकर पीटा, परिजन न्याय के लिए भटके
  • Bihar News। राजापाकर वैशाली में भीषण आग: बांस की कोठी जलकर राख, दमकल फेल होने पर लोगों में आक्रोश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.