Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • आगरा: श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में बही भक्ति की धारा
  • Breaking News

आगरा: श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में बही भक्ति की धारा

जनवाद टाइम्स इटावा 14 May 2019

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
bhagwat

आगरा: मारुति सिटी शमशाबाद रोड स्थित गायत्री सिग्नेचर पार्क में मंगलवार को श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन ग्यासपीठ पर विराजमान कथा व्यास पंडित गरिमा किशोरी जी (राधा माधव गुरुकुल) ने शुखदेव जी के जन्मदिन की कथा बताते हुए गुरुदेव की महिमा का वर्णन किया। श्रीमद्भागवत अत्यंत गोपनीय रहस्यात्मक पुराण है। यह भगवत्स्वरूप का अनुभव कराने वाला और समस्त वेदों का सार है। संसार में फंसे हुए जो लोग इस घोर अज्ञानान्धकार से पार जाना चाहते हैं उनके लिए आध्यात्मिक तत्वों को प्रकाशित कराने वाला यह एक अद्वितीय दीपक है। भागवत क्या है? भागवत वैष्णवों का परम धन, पुराणों का तिलक, परम हंसों की संहिता, भक्ति ज्ञान-वैराग्य का प्रवाह (प्याऊ), भगवान् श्रीकृष्ण का आनंदमय स्वरूप, प्रेमी भक्तों की लीला स्थली, श्री राधा-कृष्ण का अद्वितीय निवास स्थान, जगत का आधार, लोक-परलोक को संवारने वाला, जगत् व्यवहार व परमार्थ का ज्ञान कराने वाला, वेदों उपनिषदों का अद्वितीय सार (रस), व्यक्ति को शांति तथा समाज को क्रांति का प्रतीक तथा पंचम वेद है। जहां भगवान के नाम नियमित रूप से लिया जाता है। वहां सुख, समृद्धि व शांति बनी रहती है। जीवन को कर्मशील बनाना है तो श्रीमदभागवत कथा का श्रवण करें। यह जीवन जीने की कला सीखाती है।

yat 1

ये रहे मौजूद….

इस मौके पर रेखा गोस्वामी, चांदनी भोजवानी, पवन शर्मा, अनुज जैन, अशोक ठाकुर, एन सी दत्ता, नरेश राजावत, सचिन कपूर, संजू बंसल, हरगोविंद शर्मा, गौरव गुप्ता, मैदान धाकरे सहित कई मौजूद रहे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: आगरा: उत्तरी विधानसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी को मिल रहा अपार जनसमर्थन
Next: आगरा: उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा 16 मई को आगरा में

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d