Breaking Newsआगराउतरप्रदेश

ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर “नमो एप” की कार्यशाला का आयोजन

आगरा ।जयपुर हाउस स्थित भाजपा के ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर रविवार को “नमो एप” अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। आगरा के जिला अध्यक्ष श्री गिर्राज सिंह कुशवाह के निर्देश अनुसार कार्यशाला रखी गई। बैठक की अध्यक्षता आगरा के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री दिलीप जैन भण्डारी द्वारा की गई।

Workshop on "NaMo App" organized at Braj area office

कार्यशाला में मुख्य अतिथि ब्रज क्षेत्र के महामंत्री नागेन्द्र सिकरवार जी और आईटी के जिला संयोजक मनीष कटारा जी ने नमो ऐप डाउनलोड करने के लिए सभी अल्पसंख्यक जिले की कार्यकारणी व मण्डलो के अध्यक्ष को बताया। कार्यशाला में नमो एप को चलाने एवं पार्टी के नमो एप पर आने वाले विषयों के बारे में जानकारी दी।

जिला अध्यक्ष दिलीप जैन भण्डारी ने कहा की जिला कार्यशाला के बाद नमो एप को सभी मंडलों के माध्यम से बूथ स्तर तक ज्यादा से ज्यादा संख्या में डाउनलोड कराना है। सभी कार्यकर्ताओं को इस ओर ध्यान देना होगा। नमो एप पर विकसित भारत संकल्प यात्रा, विकसित भारत क्विज, बदलते भारत की बात आदि ऐप पर दिए हैं।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा अल्पसंख्यक के जिला महामंत्री हाजी आजाद ने किया। कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष भल्ला कुरैशी, विनोद जैन, सुरेश दयाल, सिकंदर खान, जिला महामंत्री हाजी आजाद, जिला मंत्री नसीम खान, रहिमुद्दीन, चाँद अल्वी, जिला कोषाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सचदेवा, जिला मीडिया प्रभारी सलीम खान अब्बास, आदि मण्डल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

जनवाद टाइम्स

जनवाद टाइम्स – हिंदी का प्रमुख समाचार माध्यम, UP , बिहार और दिल्ली-एनसीआर की ताज़ा और निष्पक्ष खबरें। राजनीति, समाज, खेल और अर्थव्यवस्था पर गहन कवरेज

Related Articles

Back to top button
जनवाद टाइम्स