Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live TV
Light/Dark Button
  • Breaking News

Uttar Pradesh : स्वंम सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं का सिलाई प्रशिक्षण सम्पन्न प्रमाणपत्र किये गए वितरित

जनवाद टाइम्स 21 June 2020
Women empowerment

रिषीपाल सिंह इटावा । उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, इटावा में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण रविवार को सम्पन्न हुआ। डॉ. राजा गणपति आर. मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में आयोजित था। इसमें विकासखंड महेवा, बसरेहर और जसवंत नगर की 150 महिलाएं प्रतिभाग कर रही थी। वहीं ताखा, बढ़पुरा और चकरनगर में 150 महिलाओं की अगली बैच का शुभारंभ कर दिया गया है।

Women empowerment
उपायुक्त स्वरोजगार बृज मोहन अम्बेड ने बताया कि कोविड-19 के प्रभाव से पिछड़े ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के जीविकोपार्जन को सुनिश्चित करने के लिए कौशल विकास मिशन से अभिसरण रणनीति के तहत एक प्रयास किया जा रहा है। प्रशिक्षित महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। यही महिलाएं सरकारी विद्यालयों के बच्चों की ड्रेस तैयार करेंगी। इससे एक तरफ शासन के लक्ष्यों को पूरा किया जा सकेगा वहीं दूसरी ओर महिलाओं को अपने गांव-घर में रोजगार सुलभ हो सकेगी।

IMG 20200621 201313

जिला मिशन प्रबन्धक आजीविका दीपेंद्र सिंह तोमर ने टेलरिंग शॉप योजना की जानकारी दी। ग्रामीण क्षेत्र में वंचित परिवार के लोगों जीविकोपार्जन से जोड़ा जा रहा है।
जिला मिशन प्रबन्धक एसएम सीबी नन्दकिशोर साह ने बताया कि सभी प्रतिभागियों की मूल्यांकन मौखिक, लिखित और प्रैक्टिकल करके पर्यवेक्षक अमित गुप्ता द्वारा किया गया। वहीं सरल यादव, जिला मिशन प्रबन्धक कौशल विकास मिशन द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, कैप और समर जैकेट वितरीत किया गया।
इस प्रशिक्षण में डीएमएम संतोष कुशवाहा ने सभी प्रतिभागियों को मुद्रा ऋण योजना की जानकारी दी।
वही डीएमएम विप्लव भूषण ने प्रशिक्षण का मूल्यांकन किया। मौके पर बीएमएम प्रवीण कुमार, मनीष सिंह, सत्यजीत सिंह, रीनू, अमित तिवारी, राहुल शर्मा, दशरथ सिंह सहयोगी संस्था के कन्हैयालाल, दीलीप कुमार सक्रिय मौजूद रहे हैं।

Post navigation

Previous: Uttar Pradesh : सूर्य की पहली किरण के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास
Next: Pratapgarh News : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष का योग संदेश

 

राशिफल

News Archive

20260402_225005
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News:आगरा में ‘एक्सिलेंट अवॉर्ड’ समारोह: अभिनेत्री भाग्यश्री ने 125 प्रतिभाओं को किया सम्मानित

जनवाद टाइम्स 3 April 2026
लौरिया थाना में नाबालिग बच्चे की पिटाई का आरोप
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News। लौरिया बेतिया में नाबालिग की पिटाई का आरोप: पुलिस का वीडियो बनाने पर बच्चे को थाना ले जाकर पीटा, परिजन न्याय के लिए भटके

जनवाद टाइम्स 2 April 2026
राजापाकर बाजार में आग से जली बांस की कोठी
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News। राजापाकर वैशाली में भीषण आग: बांस की कोठी जलकर राख, दमकल फेल होने पर लोगों में आक्रोश

जनवाद टाइम्स 2 April 2026
राजापाकर प्रखंड कार्यालय में आधार कार्ड सेवा बंद होने पर विरोध
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar Mews । राजापाकर वैशाली में आधार कार्ड सेवा बंद: प्रखंड कार्यालय में सुविधा न होने से लोगों में आक्रोश

जनवाद टाइम्स 2 April 2026

Latest News

  • Agra News:आगरा में ‘एक्सिलेंट अवॉर्ड’ समारोह: अभिनेत्री भाग्यश्री ने 125 प्रतिभाओं को किया सम्मानित
  • Bihar News। लौरिया बेतिया में नाबालिग की पिटाई का आरोप: पुलिस का वीडियो बनाने पर बच्चे को थाना ले जाकर पीटा, परिजन न्याय के लिए भटके
  • Bihar News। राजापाकर वैशाली में भीषण आग: बांस की कोठी जलकर राख, दमकल फेल होने पर लोगों में आक्रोश
  • Bihar Mews । राजापाकर वैशाली में आधार कार्ड सेवा बंद: प्रखंड कार्यालय में सुविधा न होने से लोगों में आक्रोश
  • वैशाली के राजापाकर में भाजपा मंडल प्रशिक्षण शिविर 2026 का आयोजन, कार्यकर्ताओं को संगठन व डिजिटल रणनीति का प्रशिक्षण
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.