Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

यूपी की कैबिनेट मंत्री की हुई कोरोना से मौत

जनवाद टाइम्स 2 August 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Minister Kamal Rani Varun

दिलीप कुमार । उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण का रविवार को निधन हो गया। 18 जुलाई को वह कोरोना से संक्रमित पाई गई थी। उनका इलाज यूपी की राजधानी लखनऊ के एसजीपीआई अस्पताल में चल रहा था। रविवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस लीं। उत्तर प्रदेश में किसी मंत्री की कोरोना से यह पहली मौत है।

Minister Kamal Rani Varun

कमल रानी वरुण योगी सरकार में प्राविधिक शिक्षा मंत्री थीं। कमल रानी वरुण की तबीयत खराब होने के बाद उनका सैंपल जांच के लिए सिविल अस्पताल में भेजा गया था। 18 जुलाई को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। रिपोर्ट आने के बाद उन्हें एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गंभीर संवेदना व्यक्त की। योगी ने कहा, ‘कई दिनों से प्रदेश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान एसजीपीजीआई में उनका उपचार चल रहा था। वह कोरोना वायरस संक्रमित थीं। आज सुबह उनका दु:खद निधन हुआ।’

सीएम ने कहा कि कमल रानी वरूण लोकप्रिय जन नेता और वरिष्ठ समाजसेवी थीं। 11वीं और 12वीं लोकसभा की वह सदस्य थीं। 2017 में कानपुर नगर के घाटमपुर से विधायक चुनी गयीं थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कमल रानी वरूण ने मंत्रिमंडल में बड़ी कुशलतापूर्वक काम किया। उनका निधन समाज, सरकार और पार्टी के लिए बड़ी क्षति है।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Ambedkar Nagar : आलापुर एसडीएम व तहसीलदार ने माझा कम्हारिया तथा बाढ़ ग्रस्त गांवो का लिया जायजा
Next: Etawah News : एक व्यक्ति की कोरोना से मौत होने के साथ जिले मे आज सुबह 27 मरीजो की कोरोना रिपोर्ट आयी पोजिटिव

 

राशिफल

News Archive

बहुआरा में सड़क दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर जुटी भीड़
  • Bihar
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: बहुआरा में सड़क दुर्घटना में तीन बच्चों की मां ने तोड़ा दम महिला की मौत

जनवाद टाइम्स 28 March 2026
रामपुर ब्रह्मदास में अष्टयाम यज्ञ को लेकर आयोजित सामाजिक बैठक
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: रामपुर ब्रह्मदास में अष्टयाम यज्ञ को लेकर समिति गठन

जनवाद टाइम्स 28 March 2026
राजापाकर बाजार में जल मीनार से पानी नहीं मिलने के कारण परेशान लोग
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: 22 लाख बकाया पर सप्लाई बंद होने से राजापाकर में जल संकट

जनवाद टाइम्स 28 March 2026
IMG-20260328-WA0017
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: गौसपुर बरियारपुर में विष्णु महायज्ञ का भव्य आयोजन

जनवाद टाइम्स 28 March 2026

Latest News

  • Bihar News: बहुआरा में सड़क दुर्घटना में तीन बच्चों की मां ने तोड़ा दम महिला की मौत
  • Bihar News: रामपुर ब्रह्मदास में अष्टयाम यज्ञ को लेकर समिति गठन
  • Bihar News: 22 लाख बकाया पर सप्लाई बंद होने से राजापाकर में जल संकट
  • Bihar News: गौसपुर बरियारपुर में विष्णु महायज्ञ का भव्य आयोजन
  • Agra News: बाह को अटल नगर जिला बनाने की सांसद ने लोकसभा में मांग की
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d