संवाददाता अम्बेडकर नगर
अम्बेडकर नगर जिले तहसील आलापुर क्षेत्र निकट थाना थानाध्यक्ष राजेसुल्तानपुर के संरक्षण में अवैध खनन और अवैध शराब गाँजे की बिक्री खूब फल फूल रही है तो कलम के सिपाही पत्रकारों का उत्पीड़न अपने सजातीय लोगों को बचाने में जमकर किया जा रहा है।

आपको बता दे कि थाना राजेसुलतानपुर अंतर्गत ग्राम कल्यानपुर निवासी पत्रकार को गाँव का ही मनबढ़ दबंग युवक फोन पर जान से मारने की धमकी व भद्दी भद्दी गालियाँ दिया जिसकी शिकायत थाने पर लिखित रूप में पत्रकार द्वारा की गई है परन्तु आरोपी थानाध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा के सजातीय होने के कारण घटना के 48 घण्टे बीत जाने के बाद भी अब तक न तो मुकदमा दर्ज किया है और नही युवक की गिरफ्तारी किया है । घटना 16।4।22 को सुबह लगभग 8 बजकर40 मिनट की है मनबढ़ दबंग युवक थानाध्यक्ष का सजातीय होने के कारण पत्रकार को जान से मार डालने की धमकी के साथ भद्दी भद्दी गालियां देते हुए अंजाम भुगतने को कहा जिसकी ऑडियो क्लिप थानाध्यक्ष के पास मौजूद है फिर भी जाँच के नाम पर कार्यवाही शुरू नही हो सकी । पत्रकार एक सम्मानित अखबार के पत्रकार हैं और समाज में अच्छी छवि रखते हैं और पुलिस पत्रकार की गम्भीर शिकायती पत्र पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं कर रही है तो आमजनमानस के साथ पुलिसकर्मियों की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह उठना स्वाभाविक है ।इतना ही नहीं थाना क्षेत्र राजेसुल्तानपुर में आए दिन पत्रकारों के साथ कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बदसलूकी व उत्पीड़न रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इस घटना से पहले महिला पत्रकार अंजली गोस्वामी के साथ मारपीट अभद्रता उसके बाद राजकुमार मौर्य पत्रकार के साथ गाली गलौज व जान से मारने की धमकी को थानाध्यक्ष ठंडे बस्ते में डाल चुके हैं।पत्रकार के शिकायती पत्र पर पुलिस द्वारा कार्यवाही सुनिश्चित न करना थाना क्षेत्र में अवैध खनन, अवैध शराब की बिक्री व असामाजिक तत्वों को बढ़ावा देने से पत्रकारों में रोष व्याप्त है ।
ग्रामीण पत्रकार एशोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, मण्डल संरक्षक शरीफ मसूदी, पत्रकार अनिल यादव, मनोज यादव, कृष्णचन्द्र दूबे, राहुल मौर्य डॉ शमीम अहमद, डॉ अनवर ,दुष्यंत यादव मण्डल संरक्षक शरीफ मसूदी, पत्रकार अनिल यादव, मनोज यादव, कृष्णचन्द्र दूबे, पंकज कुमार, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, संजय शर्मा, राजकुमार मौर्य, राहुल मौर्य डॉ शमीम अहमद, डॉ अनवर दिलीप सोनी जूबेर अहमद
अहमद शाहब राम बहादुर यादव पिंटू कुमार गिरजा शंकर गुप्ता योगेंद्र रामू गौड़ जितेंद्र निषाद उर्फ टाईगर अनीश मसूदी सत्यप्रकाश मिश्र रामलाल अनिल यादव मनोज यादव रमेश मौर्य विकास निषाद मोहम्मद जावेद बाल्मीकि सिंह मनोज कुमार सिंह पद्माकर सोनी रविंद्र वर्मा संजय शर्मा योगेंद्र यादव प्रदीप कुमार राम भवन विश्वकर्मा मनोज मद्धेशिया जय राम निषाद बाल्मीकि
सहित जिले के तमाम पत्रकारों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर असंतोष जाहिर करते हुए अविलम्ब रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी करने की मांग की है । विपक्षी दबंग युवक द्वारा इससे पहले पत्रकार के परिवार के ऊपर कई बार हमला कर चुका है ऐसे में पुलिस की सुस्ती दबंग मनबढ़ की धमकी से पत्रकार और उनका परिवार भयभीत है ग्रामीण पत्रकार एशोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पत्रकारों की सुरक्षा व सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा यदि सख्त कार्यवाही सुनिश्चित नही किया गया तो एसोशिएशन थानाध्यक्ष के विरोध में धरना प्रदर्शन के साथ खुला मोर्चा खोलने पर बाध्य हो जाएगा।