भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को अंग वस्त्र देकर किया गया स्वागत।

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार
हाजीपुर वैशाली/बिदुपुर-भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बिदुपुर प्रखंड के बाजितपुर सैदत निवासी पैक्स अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा को शनिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं देते बिदुपुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष टिकज कुमार सिंह के नेतृत्व मे पूर्वी मंडल के कार्यकर्ता उनके आवास बाजितपुर सैदत पहुंच कर उनका भव्य स्वागत किये।इस नियुक्ति के लिए प्रदेश अध्यक्ष संजय जैसवाल, गृहमंत्री नित्यानंद राय और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को मंडल अध्यक्ष टिकज कुमार सिंह ने धन्यवाद दिया।इस अवसर पर उनके साथ मंडल के महामंत्री कामता राय विकास कुमार उपाध्यक्ष मुकेश कुमार उमेश कुशवाहा पवन सिह विश्वजीत कुमार अमरेश सिह मंडल मंत्री नमोनारायण सिह रमाकांत गिरी रणविजय चौरसिया मंडल कोषाध्यक्ष मदनेश सिह।भाजपा नेता सौजय सिह राघोपुर आई टी सेल प्रभारी राहुल ठाकुर एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्प माला एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।