मेरठ जिले में पहली बारिश ने खोली नगर निगम की पोल

संवाददाता: मनीष गुप्ता
गर्मी का मौसम आते ही लोगो का जीना भी मुश्किल हो रहा था। गर्मी व प्रदूषण के कारण लोगो को सांस लेने में भी परेशानी हो रही थी। गर्मी इतनी भयंकर थी की लोगो में बुखार की शिकायत आने लगी थी। आधा सीजन निकल गया। लेकिन बारिश नही हो रही थी।
आम जनता ने बारिश के लिए पूजा हवन यज्ञ का आयोजन किया। आज लगभग आधा घंटे के आस पास लगातार पड़ती रही। बारिश इतनी तेज थी की गली मोहल्लों में चारो तरफ पानी ही पानी था। कारण नालों की सफाई नही होना। नालों का गंदा पानी सड़को पर और दुकानों में भर जाता है।
सड़को पर घुटनों तक गंदा पानी भर जाता है। जिस कारण पैदल चलने वालो व वाहन चालकों को बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी लोगो के वाहन पानी के बीचों बीच बंद हो गए। जिस कारण लोगो को वाहन पैदल लेकर ही चलना पड़ा।
शहर के कुछ इलाकों में नाली नालों का गंदा पानी घरों के सड़को पर भर जाता है। जिस कारण बहुत ज्यादा परेशानी होती है। कॉलोनियों में घरों के पीछे लोग गाय भैंस का गोबर नालियों में बहा देते है। यही गंदगी बीमारी को निमंत्रण देती है।