Breaking Newsउतरप्रदेशसम्भल

Sambhal News: महिला संगठन ने बसंत पंचमी का त्यौहार बड़े उत्साह पूर्वक मनाया गया

संवाददाता भूपेंद्र सिंह

संभल: जनपद सम्भल स्थित हयातनगर में महिला संगठन ने बसंत पंचमी का त्यौहार बड़े उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने ज्ञान व विद्या की देवी सरस्वती की पूजा अर्चना की व सभा में प्रार्थना की कि मां सरस्वती उन्हें अज्ञान से ज्ञान की ओर ले जाये। महिला शक्ति संगठन द्वारा मंगलवार को बसंत पंचमी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर महिलाओं ने कार्यक्रम आयोजित कर मां सरस्वती की प्रतिमा की पूजा-अर्चना की। महिलाओं द्वारा गणेश वंदना की प्रस्तुति दी गई इसके बाद कार्यक्रम शुरू किया गया। कार्यक्रम में महिला शक्ति संगठन की अध्यक्ष दीपा वार्ष्णेय ने कहा कि, बसन्त पंचमी को शिक्षा की देवी मां शारदे की पूजा की जाती है। बसन्त पंचमी का उत्सव में मन में उमंग भर देता है। यह मौसम पढ़ाई के लिए अनुकूल रहता है इसलिए बच्चों मन लगाकर पढ़ाई में जुट जाना चाहिए। इस अवसर पर भजन कीर्तन का भी प्रोग्राम रखा गया जिसमें महिला द्वारा धार्मिक भजनों की एक से बढकर एक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को महिला शक्ति संगठन की तरफ से कॉपी, पेंसिंल दी गई। कार्यक्रम के दौरान सबसे खास बात यह रही कि, महिला शक्ति संगठन की सभी महिलाएं पीले वस्त्रों में सजधज कर जो कार्यक्रम की अलग से शोभा बढ़ा रही थी। इस दौरान कविता वार्ष्णेय, अंजना वार्ष्णेय, साधना गुप्ता, मधु गुप्ता, कुसुमलता, बृजबाला देवी, मधु वार्ष्णेय, रिचा वार्ष्णेय, वर्षा वार्ष्णेय, संध्या रस्तोगी, नेहा वार्ष्णेय, छाया वार्ष्णेय, कल्पना वार्ष्णेय, मंजू रस्तोगी, खुशबू वार्ष्णेय आदि महिलाएं शामिल रही।

जनवाद टाइम्स

जनवाद टाइम्स – हिंदी का प्रमुख समाचार माध्यम, UP , बिहार और दिल्ली-एनसीआर की ताज़ा और निष्पक्ष खबरें। राजनीति, समाज, खेल और अर्थव्यवस्था पर गहन कवरेज

Related Articles

Back to top button
जनवाद टाइम्स