संवाददाता प्रताप सिंह आजाद
रमज़ान के पवित्र माह में सामाजिक सेवा की एक प्रेरणादायक पहल करते हुए Gareeb Nawaz Relief Foundation (GNRF) द्वारा शहर के अलग-अलग इलाकों में जरूरतमंद और गरीब परिवारों के बीच राशन किट वितरित की गई।

संस्था की इस पहल से रोज़ा रखने वाले कई परिवारों को बड़ी राहत मिली। वितरित की गई किट में आटा, चावल, दाल, तेल और चीनी जैसी आवश्यक खाद्य सामग्री शामिल थी, जिससे परिवारों को सहरी और इफ्तार की व्यवस्था करने में आसानी हुई।
स्थानीय लोगों ने इस कार्य की सराहना करते हुए संस्था का आभार व्यक्त किया और इसे मानवता की सच्ची सेवा बताया।
संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष एडवोकेट हाजी शानू कुरैशी ने बताया कि GNRF हमेशा समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों की मदद के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी इसी तरह सेवा कार्य जारी रखे जाएंगे।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रजा खान, फैजल, शाहरुख और अन्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।
संस्था की ओर से सभी दानदाताओं और स्वयंसेवकों का दिल से धन्यवाद व्यक्त किया गया, जिनके सहयोग से यह सेवा कार्य संभव हो सका।