संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
स्थान : राजापाकर । वैशाली
थाना प्रभारी गौड़ी शंकर बैठा के नेतृत्व में निकाले गए फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि होली के दौरान कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले एवं हुड़दंग मचाने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर भुवनेश्वर चौक, शनिचर हाट चौक, पोस्ट ऑफिस चौक, हाई स्कूल चौक सहित बाजार एवं ग्रामीण क्षेत्रों से होकर गुजरा। पुलिस बल के जवानों ने गांव और कस्बों में भ्रमण कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
इस दौरान अपर थानाध्यक्ष संदीप मंडल, एएसआई संजीवन पासवान सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल एवं सशस्त्र जवान मौजूद रहे।
थाना प्रभारी ने बताया कि होली को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील इलाकों में विशेष गश्ती अभियान चलाया जाएगा तथा शराब पीकर हुड़दंग करने या सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।