Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News : महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा कराए जा रहे विभिन्न कार्यों का मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण

जनवाद टाइम्स 1 December 2024
Prayagraj News: Divisional Commissioner inspected various works being done by Prayagraj Development Authority in view of Maha Kumbh 2025  

रिपोर्ट विजय कुमार

महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा कराए जा रहे विभिन्न कार्यों में से मजार चौराहे, तेलियरगंज चौराहे एवं महिला ग्राम चौराहे (चौफटका) पर कराए जा रहे चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण के कार्यों का निरीक्षण मंडलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत ने सभी संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में किया।उन्होंने सर्वप्रथम मजार चौराहे पर कराए जा रहे दोनों रोटरी के कार्यों की प्रगति समीक्षा की जिसके अंतर्गत कॉन्ट्रैक्ट की सीमा पूरी हो जाने के पश्चात् भी कार्यों की प्रगति धीमी पाई गई।IMG 20241130 WA0085

तेलियरगंज चौराहे के निरीक्षण के दौरान भी कॉन्ट्रैक्ट की सीमा पूरी हो जाने के पश्चात् भी कार्यों की प्रगति धीमी पाई गई। मण्डलायुक्त ने कार्यों में शिथिलता बरतने तथा कॉन्ट्रैक्ट की सीमा पूरी हो जाने के पश्चात् भी कार्यों की प्रगति धीमी होने पर सम्बंधित अधिकारी को ठेकेदार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए हैवी पेनाल्टी लगाने (लिक्यूडेशन डैमेज लेने) तथा दोनों चौराहों के अवर अभियंता एवं सहायक  अभियंता एडवर्स एंट्री देने के निर्देश दिए।Prayagraj News: Divisional Commissioner inspected various works being done by Prayagraj Development Authority in view of Maha Kumbh 2025

 

इसी क्रम में उन्होंने महिला ग्राम चौराहे (चौफटका) पर कराए जा रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया। उक्त चौराहे के कई साइटों पर एक साथ कार्य होना था जिसके दृष्टिगत ठेकेदार को लेबरों की संख्या बढाते हुए कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए गए थे। परन्तु निरीक्षण के दौरान लेबरों की संख्या अपेक्षा से कम पाई गई।Prayagraj News: Divisional Commissioner inspected various works being done by Prayagraj Development Authority in view of Maha Kumbh 2025

 

मण्डलायुक्त ने कॉन्ट्रैक्ट की सीमा पूरी हो जाने के पश्चात् भी कार्यों की प्रगति धीमी होने पर सम्बंधित अधिकारी को ठेकेदार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए हैवी पेनाल्टी लगाने (लिक्यूडेशन डैमेज लेने), दोनों चौराहों के अवर अभियंता एवं सहायक अभियंता को एडवर्स एंट्री देने तथा कार्यों में शिथिलता बरतने पर ठेकेदार को डीबार करने पर विचार करने के निर्देश दिए।

Post navigation

Previous: Prayagraj News: वक्फों, न्यासों (ट्रस्टों) और धर्मस्वों को देय वार्षिक वृत्तियां से सम्बन्धित अभिलेख/साक्ष्य 5 दिसम्बर तक कराये उपलब्ध
Next: Prayagraj News: महाकुंभ मेला क्षेत्र में ब्लड प्रेशर एवं शुगर टेस्ट शिविर का आयोजन

 

राशिफल

News Archive

इटावा टोल प्लाजा पर कार चालक द्वारा बैरियर तोड़ने की घटना
  • Crime
  • Etawah

टोल प्लाजा पर कार चालक का उत्पात, बैरियर तोड़कर कई बार निकली गाड़ी, आरोपी हिरासत में

जनवाद टाइम्स इटावा 1 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-01 at 6.09.11 PM
  • Etawah

बौद्ध भीम कथा का समापन, सैकड़ों लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण, कथा आयोजकों द्वारा पत्रकारों व समाजसेवियों को किया गया सम्मानित

जनवाद टाइम्स इटावा 1 April 2026
IMG-20260401-WA0017
  • Uttar Pradesh
  • Ambedkar Nagar

अम्बेडकरनगर: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, शिकायत के बाद भी प्रशासन निष्क्रिय

जनवाद टाइम्स 1 April 2026
IMG-20260401-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News । वैशाली में महिला लापता: मायके जाते समय रहस्यमय ढंग से गायब, पति ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी

जनवाद टाइम्स 1 April 2026

Latest News

  • टोल प्लाजा पर कार चालक का उत्पात, बैरियर तोड़कर कई बार निकली गाड़ी, आरोपी हिरासत में
  • बौद्ध भीम कथा का समापन, सैकड़ों लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण, कथा आयोजकों द्वारा पत्रकारों व समाजसेवियों को किया गया सम्मानित
  • अम्बेडकरनगर: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, शिकायत के बाद भी प्रशासन निष्क्रिय
  • Bihar News । वैशाली में महिला लापता: मायके जाते समय रहस्यमय ढंग से गायब, पति ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी
  • Bihar News। बेतिया में तांगा चालकों का विरोध प्रदर्शन: चार लेबर कोड रद्द करने और मजदूरों पर हमले रोकने की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.