Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Pratapgarh News : सांसद अनुज दिनेश गुप्ता ने किया विश्वनाथगंज विधानसभा में वृक्षारोपण

जनवाद टाइम्स 20 September 2020
IMG_20200920_212810
Share News
       

गुलाब चन्द्र गौतम प्रतापगढ़ । 20 सितम्बर, विश्वनाथगंज सांसद प्रतिनिधि एवं संगम यूथ फाउण्डेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोकेश गुप्ता के नेतृव में ग्रामसभा दलई पट्टी, पुरेबसावन और जेठवारा स्थिति अष्टभुजा मन्दिर परिसर में संगम यूथ फाउण्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद अनुज दिनेश गुप्ता की गणमान्य उपस्थिति में 501 पेड़ो के वृक्षारोपण का वृहद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

IMG 20200920 212823

दलई पट्टी में फाउण्डेशन के ग्रामसभा अध्यक्ष इकरार अहमद के संयोजन उनके व पड़ोस के निवासियों के घर के सामने उपयुक्त स्थान पर राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गुप्ता जी की उपस्थिति में वृक्षारोपण किया गया। ग्रामसभा पुरेबसावन में फाउण्डेशन अध्यक्ष व प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना युवा प्रभाग के जिला मंत्री अंशू पाण्डेय के संयोजन में वृक्षारोपण एवं जनसभा का आयोजित की गई। वृक्षारोपण के उपरांत जनसभा को सम्बोधित करते हुए फाउण्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने कहा कि आज समाज का हर व्यक्ति जागरूक हो चुका है अगर कुछ कमी है तो वो है उसका संकोच और उसकी पारिवारिक ज़िम्मेदारी मगर हमारा संगठन इस बात का स्पष्ट सन्देश देना चाहता है कि, गांव गांव में चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान में जिस प्रकार पेड़ जमीन की जड़ो से जुड़कर हमे और हमारे समाज को लाभ प्रदान करते हैं उसी तरह हम भी जन जन से जुड़कर प्रतिनिधि और जनमानस से जुड़कर उनकी समस्याओं को खत्म कर उनकी नैतिक आवश्यकताओ को पूरा करने के लिए संकल्परत हैं।

सरकार की योजनाओं का समुचित लाभ और नागरिकों की सुविधाओं का समुचित लाभ समय से दिलाने के लिए प्रयासरत हैं। आयोजित जनसभा में ग्रीनमैन अजय क्रांतिकारी, भाजपा जिलामंत्री अजय वर्मा, फाउण्डेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोकेश गुप्ता, राष्ट्रीय प्रवक्ता आनन्द सिंह शिल्पी ने भी अपने विचार रखते हुए संगम यूथ फाउण्डेशन के उद्देश्य और योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए लोगों से मुहिम में जुड़ने की अपील की।

विश्वनाथगंज विधायकसभा में आयोजित वृक्षारोपण अभियान व जनसभा में भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद सागर, संगम यूथ फाउण्डेशन व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष उमेश मोदनवाल, विजय वर्मा, युवा भाजपा नेता शुभम सिंह,अभिनव पाण्डेय, शिव प्रसाद सिंह, अनिल पटेल सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय जनमानस उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: ए0के0टी0यू0 द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न
Next: Pratapgarh News : जनपद प्रतापगढ़ में भैंस की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत

 

राशिफल

News Archive

20260408_205702
  • Bihar
  • Breaking News
  • Crime
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News । बेतिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बैंड पार्टी से 8 नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, 4 संचालक गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 8 April 2026
20260306_100142
  • Breaking News
  • National

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच सीज़फायर की पहल, वैश्विक कूटनीति पर बढ़ी चर्चा

जनवाद टाइम्स 8 April 2026
राजापाकर वैशाली GNM संस्थान जांच 2026
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली के राजापाकर GNM संस्थान में अनियमितताओं की जांच शुरू, छात्राओं के आरोपों पर उच्चस्तरीय टीम सक्रिय

जनवाद टाइम्स 8 April 2026
बेतिया कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर प्रशिक्षण कार्यक्रम 2026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News । बेतिया में कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर का 15 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, डीएम ने कहा- मिट्टी की सेहत ही समृद्ध खेती की कुंजी

जनवाद टाइम्स 8 April 2026

Latest News

  • Bihar News । बेतिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बैंड पार्टी से 8 नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, 4 संचालक गिरफ्तार
  • ईरान-अमेरिका तनाव के बीच सीज़फायर की पहल, वैश्विक कूटनीति पर बढ़ी चर्चा
  • वैशाली के राजापाकर GNM संस्थान में अनियमितताओं की जांच शुरू, छात्राओं के आरोपों पर उच्चस्तरीय टीम सक्रिय
  • Bihar News । बेतिया में कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर का 15 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, डीएम ने कहा- मिट्टी की सेहत ही समृद्ध खेती की कुंजी
  • Bihar News। वैशाली बरांटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई । अवैध देशी शराब बनाते 3 गिरफ्तार, 30 लीटर शराब व उपकरण जब्त
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.