Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Pratapgarh News : अड़ार गांव मे पेड़ से बांधकर गुजार दी बिजली की लाइन

जनवाद टाइम्स 29 June 2020
Raniganj Pratapgarh News

 

आशुतोष तिवारी । अड़ार गांव में दशक भर पूर्व खींचे गए विद्युत तार की मरम्मत नहीं कराई गई जिससे गांव के रास्ते आबादी और खेतों में जर्जर विद्युत तार सर पर लटक कर भारी दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे हैं। इतना ही नहीं गांव को जाने वाली विद्युत लाइन के तार को हरे पेड़ से बांधकर गुजार दिया गया है । जो कि भारी दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है। लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी जान कर भी अंजान बने हुए हैं। विभागीय मनमानी से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।

Raniganj  Pratapgarh News

रानीगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा सराय शेर खा के अड़ार गांव की विद्युतापूर्ति विद्युत उप केंद्र पांडेयतारा से की जाती है। गांव में खींची गई विद्युत लाइन की मरम्मत हुए दशक भर बीत गए लेकिन जर्जर तारों को आज तक ठीक नहीं कराया गया । गांव में सराय शेरखा से 11000 की विद्युत लाइन आई है। राज कपूर दुबे के घर से अड़ार गांव के यादव बस्ती ,सरोज बस्ती विश्वकर्मा बस्ती सहित अड़ार गांव मे एलटी लाइन गई है। यादव बस्ती में खींची गई विद्युत लाइन के तार को आंवले के पेड़ में बांध दिया गया है । जिससे विद्युत आपूर्ति के दौरान आंवले के पेड़ में करंट उतरता है।

Raniganj Pratapgarh News

और इतना ही नहीं गांव के रास्ते आबादी और खेतों में जर्जर विद्युत तार सर के ऊपर लटक रहे हैं जोकि भारी दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे हैं । लेकिन इतना सब कुछ होने के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी जान कर भी अंजान बने हुए हैं । और शायद भारी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं । बार-बार शिकायत के बाद भी लटक रहे जर्जर विद्युत तारों को न बदलवाने पेड़ से लाइन न हटाने और बिजली विभाग के मनमानी से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने इस ओर शासन प्रशासन और बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए शीघ्र लटक रहे और पेड़ में बधे मौत रूपी विद्युत तार को शीघ्र ठीक कराए जाने की मांग की है।

Post navigation

Previous: Ambedkar Nagar : तहसील-आलापुर ग्राम पंचायत-गनपतपुर के ग्राम प्रधान लात-घूसों व लाठी-डंडो पिटाई का मामला
Next: Etawah News : जिले में आज 14 नए मरीजो के मिलने से कुल कोरोना मरीज संख्या 286 हुई

 

राशिफल

News Archive

भाजपा नेत्री को धमकी, आगरा युवक पर केस दर्ज
  • Crime
  • Etawah

इटावा : भाजपा नेत्री को फोन पर जान से मारने की धमकी, आगरा निवासी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जनवाद टाइम्स इटावा 3 April 2026
इटावा बसरेहर में जुआ अड्डे पर पुलिस छापा, 8 जुआरी गिरफ्तार
  • Crime
  • Etawah

इटावा: बसरेहर में जुआ अड्डे पर छापा, 8 जुआरी गिरफ्तार, ₹34 हजार नकद व 4 बाइक बरामद

जनवाद टाइम्स इटावा 3 April 2026
20260402_225005
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News:आगरा में ‘एक्सिलेंट अवॉर्ड’ समारोह: अभिनेत्री भाग्यश्री ने 125 प्रतिभाओं को किया सम्मानित

जनवाद टाइम्स 3 April 2026
लौरिया थाना में नाबालिग बच्चे की पिटाई का आरोप
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News। लौरिया बेतिया में नाबालिग की पिटाई का आरोप: पुलिस का वीडियो बनाने पर बच्चे को थाना ले जाकर पीटा, परिजन न्याय के लिए भटके

जनवाद टाइम्स 2 April 2026

Latest News

  • इटावा : भाजपा नेत्री को फोन पर जान से मारने की धमकी, आगरा निवासी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
  • इटावा: बसरेहर में जुआ अड्डे पर छापा, 8 जुआरी गिरफ्तार, ₹34 हजार नकद व 4 बाइक बरामद
  • Agra News:आगरा में ‘एक्सिलेंट अवॉर्ड’ समारोह: अभिनेत्री भाग्यश्री ने 125 प्रतिभाओं को किया सम्मानित
  • Bihar News। लौरिया बेतिया में नाबालिग की पिटाई का आरोप: पुलिस का वीडियो बनाने पर बच्चे को थाना ले जाकर पीटा, परिजन न्याय के लिए भटके
  • Bihar News। राजापाकर वैशाली में भीषण आग: बांस की कोठी जलकर राख, दमकल फेल होने पर लोगों में आक्रोश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.