Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

04 सितंबर को उदयराज मिश्र को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान

जनवाद टाइम्स 3 September 2020
Ambedkar Nagar Uttar Pradesh
Share News
       

संवाददाता पंकज कुमार । जनपद अम्बेडकर नगर अखिल भारतीय स्वतंत्र पत्रकार एवम लेखक संघ,दिल्ली के तत्वावधान में सर्वपल्ली राधाकृष्णन राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान आगामी चार सितंबर को कांस्टीट्यूशनल क्लब,दिल्ली में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले द्वारा शिक्षक उदयराज मिश्र को प्रदान किया जाएगा इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाले श्री मिश्र उत्तर प्रदेश से इकलौते शिक्षक हैं।

Ambedkar Nagar Uttar Pradesh

बता दें कि अखिल भारतीय स्वतंत्र पत्रकार एवम लेखक संघ,दिल्ली विगत 36 वर्षों से शिक्षक दिवस की पूर्व सन्ध्या पर समूचे भारत से चुनिंदा वैज्ञानिकों,प्राध्यापकों,अध्यापकों सहित मीडिया जगत के ख्यातिप्राप्त पत्रकारों को राष्ट्रीय अवार्ड से नवाजता रहा है।जिसके क्रम में इसवर्ष भी उक्त पुरस्कार आगामी चार सितंबर को प्रदान किये जायेंगे। कार्यक्रम के संयोजक और संघ के महामंत्री दयानंद वत्स के मुताबिक पूर्व राष्ट्रपति प्रणव दा के देहांत के चलते राष्ट्रीय शोक घोषित होने की स्थिति में पुरस्कार इसबार पहली दफा वर्चुअल भी प्रदान करने और बाद में भव्य समारोह पूर्वक अलंकृत किये जाने पर भी विचार चल रहा है। पुरस्कार हेतु चयनित उदयराज मिश्र को पूर्व में भी राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा व शिक्षा निदेशक,माध्यमिक ,उत्तर प्रदेश द्वारा प्रशस्तिपत्र मिल चुका है।वर्तमान में श्री मिश्र गांधी स्मारक इंटर कॉलेज राजेसुल्तानपुर में कार्यरत और माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा दूरदर्शन तथा आकाशवाणी से इंटर स्तरीय अंग्रेज़ी विषय के ऑनलाइन शिक्षण हेतु चयनित उत्कृष्ट शिक्षक की कोटि में अपनी सेवाएं देने के साथ साथ विभिन्न पत्रपत्रिकाओं में लेखन कार्य भी करते हैं।

श्री मिश्र की उपलब्धि पर जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार सिंह,लेखाधिकारी अभिषेक वर्मा सहित माध्यमिक शिक्षक संघ के शीर्षस्थ पदाधिकारियों,पत्रकारों सहित जिलेभर के शिक्षकों,गणमान्य लोगो ने हर्ष का व्यक्त करते हुए बधाइयां दी हैं।

Post navigation

Previous: UP News : लॉक डाउन के मद्देनजर, माध्यमिक स्कूलों की फीस जमा करने की तारीख बढ़ाने की मांग
Next: Vaishali : लालगंज और भगवानपुर के सभी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओ के साथ बैठक

 

राशिफल

News Archive

20260408_205702
  • Bihar
  • Breaking News
  • Crime
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News । बेतिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बैंड पार्टी से 8 नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, 4 संचालक गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 8 April 2026
20260306_100142
  • Breaking News
  • National

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच सीज़फायर की पहल, वैश्विक कूटनीति पर बढ़ी चर्चा

जनवाद टाइम्स 8 April 2026
राजापाकर वैशाली GNM संस्थान जांच 2026
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली के राजापाकर GNM संस्थान में अनियमितताओं की जांच शुरू, छात्राओं के आरोपों पर उच्चस्तरीय टीम सक्रिय

जनवाद टाइम्स 8 April 2026
बेतिया कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर प्रशिक्षण कार्यक्रम 2026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News । बेतिया में कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर का 15 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, डीएम ने कहा- मिट्टी की सेहत ही समृद्ध खेती की कुंजी

जनवाद टाइम्स 8 April 2026

Latest News

  • Bihar News । बेतिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बैंड पार्टी से 8 नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, 4 संचालक गिरफ्तार
  • ईरान-अमेरिका तनाव के बीच सीज़फायर की पहल, वैश्विक कूटनीति पर बढ़ी चर्चा
  • वैशाली के राजापाकर GNM संस्थान में अनियमितताओं की जांच शुरू, छात्राओं के आरोपों पर उच्चस्तरीय टीम सक्रिय
  • Bihar News । बेतिया में कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर का 15 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, डीएम ने कहा- मिट्टी की सेहत ही समृद्ध खेती की कुंजी
  • Bihar News। वैशाली बरांटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई । अवैध देशी शराब बनाते 3 गिरफ्तार, 30 लीटर शराब व उपकरण जब्त
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.