संवाददाता: मनीष गुप्ता
मेरठ । आजादी का अमृत महोत्सव के तहत शास्त्री नगर मंडल युवा मोर्चा द्वारा तिरंगा यात्रा में सभी साथी कार्यकर्ताओ ने एक साथ आने वाली 15 अगस्त को लेकर देश भर में पूरे जोर शोर के साथ तैयारी चल रही है।

इसी अभियान के दौरान आज शास्त्री नगर में सभी लोगो ने तिरंगा रैली निकाली और देश प्रेम को व्यक्त करते हुए भारत माता के जय कारे लगाए। इस पावन अवसर पर हर घर तिरंगा झंडा फहराया जाए इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की तरफ से भारतवासियों को संदेश दिया गया कि इस बार हम सबको हर घर तिरंगा फहराना है।
इस आजादी के दिन को बड़ी धूमधाम से मनाना है। इसी क्रम में आज जेपीएस राठौड़ सहकारिता मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कैंट विधायक अमित अग्रवाल जी के कैंप कार्यालय पर मेरठ कैंट विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्षों को तिरंगा झंडा बांटकर हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर मेरठ महानगर के सभी जनप्रतिनिधि व मंडल अध्यक्ष बलराज गुप्ता, मुकेश धस्माना, अशोक सब लोक, अमित तोमर, विशाल कनौजिया जी आदि मौजूद रहे।