मेरठ न्यूज: मेरठ की टूटी सड़कों से लोग परेशान हैं।

संवाददाता: रेनू
कब सुधरेंगी सड़कें?
मेरठ जिले कि कई कालोनी कि सड़के ऐसी हैं। कि जिन पर दोपहिया वाहन चलना तो दूर की बात है पैदल ही चलना दूभर है!गंगा नगर रोड व गंगा कालोनी की स्थिति सबसे ज्यादा खराब सडकों के गड़्ढों से वाहन व चालक दोनों को होता है रोजाना नुकसान! मेरठ जिले में गंगा नगर रोड की टूटी सडकों के कारण लोग परेशान हैं। निगम की ओर से टूटी सड़कों की मरम्मत तो कराई जाती है लेकिन वह दो माह से ज्यादा नहीं चल पाती है। इतना ही नहीं एक बार सड़क में गड्ढा होने के बाद उसको मरम्मत करने की प्रक्रिया इतनी लंबी होती है कि पूरी सड़क ही टूटी जाती है। मेरठ जिले में कई प्रमुख सड़कों से गुजरना तो दूभर हैं। सड़कों पर इतने गहरे गड़्ढे हैं कि कई बार वाहन भी गिर जाते हैं। लोगों को चोट लगने के अलावा वाहनों को नुकसान होता हैं वह अलग। हल्की सी बरसात होने पर तो यहां स्थिति और भी ज्यादा खराब हो जाती है। गढ्ढे में पानी भरने के बाद अंदाजा ही नहीं लगता कि गढ्ढा कितना गहरा ह जिस कारण जान जोखिम में पड़ जाती हैं। साथ ही इस सड़क पर दोनों तरफ इतना घना जंगल है कि आने जाने वाले लोगों को बहुत ही लगा रहता है। रात के समय यहां और भी डरावना दरीशय होता है। चोरों का भय बना रहता है। अकेले जाना खतरे से खाली नहीं है।




