संवाददाता: मनीष गुप्ता
गुरु गोरखनाथ कामधेनु गौ सेवा समिति शाहजहांपुर के नव युक्त पदाधिकारियों को बहुत बहुत शुभकामनाएं और बधाई। गुरु गोरखनाथ कामधेनु गौ सेवा समिति उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती है। और ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को जोड़ने के लिए प्रेरित करती है। तो आप लोग एक ऐसी संस्था से जुड़े हैं जो धर्म कर्म के कार्यों में अपना योगदान पूर्ण रूप से देती है। पर इसके लिए 75 जिलों में संस्था को पूर्ण रुप से लागू करना और दानदाताओं को आगे आना संस्था सरकार से सात सूत्रीय मांगों का आह्वान करती है। जिसमें गाय माता को राष्ट्रमाता घोषित की जाए, 10 साल के बच्चों को गाय का दूध उपलब्ध कराया जाए, गौ मंत्रालयों की अलग से स्थापना हो, हर एक गांव में नंदी की व्यवस्था की जाए, बच्चों की शिक्षा का शुल्क निर्धारित किया जाए। व्यापारियों का उत्पीड़न बंद किया जाए। बिजली बिलों में कमी की जाए। बेरोजगारी दूर की जाए। और युवाओं को रोजगार दिया जाए। सुशील वर्मा प्रदेश अध्यक्ष मेरठ।