मेरठ न्यूज: फेट फाउंडेशन ने बच्चो को प्रदान की फ्री शिक्षा।
संवाददाता: मनीष गुप्ता
फेटे फाउंडेशन के तरफ से महीने में चार बार अनगिनत लोगो को खाना खिलाया जाता है। महिलाओं के लिए भी अलग से कैंप लगाया जाता है। बच्चो को मुफ्त शिक्षा दी जाती है। किताबे दी जाती है। व्रक्षारोपण भी करते हैं। मेरठ शहर में कुछ संस्थाएं गरीबों के लिए बहुत अच्छे कार्य कर रही है। कुछ संस्थाएं गरीबों के शिक्षा पर जोर दे रही है। कुछ गरीबी दूर करने में मदद कर रही है। मेरठ शहर में देखा गया है की काफी लोग मंदिर के आस पास व नालों के किनारे झोपड़ पट्टी बांध कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। ऐसी जगह में जीवन यापन करना कितना कठिन होता है। यह बात हर कोई नही समझ सकता है। जैसे की ऐसी जगह पर बच्चे और बड़े भी स्वस्थ नही रह सकते है। और ऐसी जगह पर रहने बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। क्योंकि कोई भी आदमी इनके पास जाना पसंद नहीं करता है। लेकिन मेरठ शहर की एक ऐसी संस्था जो अपने दिल से सारे फर्क मिटाते हुए इन गरीब बच्चो को अपने गले लगा रहे हैं। जिसका नाम है फेटे फाउंडेशन। जो गरीबों की झोपड़ पट्टी में जा जाकर उनको भोजन कपड़े आदि चीजे प्रदान कर रही है। इसका सबूत आप देख सकते हैं। की शाम के समय में यह संस्था गरीब लोगो को खाना वितरण किया। ताकि कोई भी गरीब भाई बच्चा किसी भी वजह से भूखा ना सोए। यह गरीब लोग दो वक्त की रोटी के सड़को पर भीख मांगते हैं। कोई किसी के यहां बर्तन साफ करता है। कोई कुछ करता है कोई कुछ करता है। फिर भी बड़ी मुश्किल से दो वक्त की रोटी का इंतजाम हो पाता है। इस समस्या का समाधान करने के लिए ही फेटे फाउंडेशन पूरे दिल से सड़क पर उतरी है। ताकि किसी भी गरीब इंसान को कोई परेशानी ना हो।




