Meerut News: Accused arrested including 13 boxes of firecrackers made of explosive material
संवाददाता: मनीष गुप्ता
मेरठ जिले में थाना मवाना पर मुखबिर की सूचना पर गुडमण्डी में एसबीआई बैक से कुछ आगे बंसल बुक डिपो की दुकान में अवैध पटाखो का जखीरा रखा है। इस सूचना पर थाना मवाना पुलिस द्वारा उस स्थान से 5 पेटी, 90 पैकेट, एक पैकेट, में 30 स्काई शाट कुल 2700 स्काईशाट मार्का चिदम्बरम व 2 पेटी जिसमें 11 पैकेट 1 पैकेट में 120 स्काईशाट कुल 1320 स्काईशाट मार्का चिदम्बरम 4 पेटी टिपटॉप थ्रो बम्ब कुल 80 पैकेट 2 पेटी मैजिक कलर शाट मार्का जैनविन मिक्की माउस कुल 96 डिब्बे के साथ अभियुक्त सोनू बंसल S/o अमरीश कुमार बंसल निवासी एसबीआई बैंक से आगे गुड मंण्डी मौहल्ला कल्याण सिंह कस्बा व थाना मवाना जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया गया। जिससे पटाखो के सम्बन्ध में लाईसैन्स तलब किया गया। तो अभियुक्त के पास कोई लाईसैन्स नही मिला। इस संबध में थाना मवाना पर मुकदमा अपराध संख्या 495/2021 धारा 5/9 बी(1)बी विस्फोटक अधिनियम पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम
सोनू बंसल पुत्र अमरीश कुमार बंसल निवासी एसबीआई बैंक से आगे गुड मंण्डी मौहल्ला कल्याण सिंह कस्बा व थाना मवाना जनपद मेरठ। बरामदगी का विवरण 5 पेटी जिसमें 90 पैकेट जिसके एक पैकेट में 30 स्काईशाट, कुल 2700 स्काईशाट जिसका मार्का चिदम्बरम व दो पेटी जिसमें 11 पेकेट, एक पैकेट में 120 स्काई शाट कुल 1320 स्काई शाट मार्का चिदम्बरम 4 पैटी टिपटॉप थ्रो बम्ब कुल 80 पैकेट 2 पेटी मैजिक कलर शाट मार्का जैनविन मिक्की माउस कुल 96 डिब्बे।