Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Mahakumbha Nagar Prayagraj News:स्वामी चिदानंद के शिविर में चल रही मोरारी बापू की कथा में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी का संतो संग जनता ने किया अभिवादन

जनवाद टाइम्स 20 January 2025
Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Chief Minister Yogi who reached Morari Bapu's story going on in Swami Chidanand's camp was greeted by the public along with saints
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

महाकुम्भनगर:
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि महाकुम्भ का सफल आयोजन संतों की कृपा है। उन्होंने कहा है कि महाकुम्भ सामाजिक समता और समरसता का महापर्व है। जाति-वर्ग अथवा किसी भी अन्य प्रकार के भेदभाव से परे होकर पूरा देश त्रिवेणी तट पर एकजुट होकर पुण्य स्नान का लाभ प्राप्त कर रहा है। एकता के इस महाकुम्भ से त्रिवेणी तट से पूरी दुनिया में अखंड भारत का संदेश गूंज रहा है।IMG 20250120 WA0065

मुख्यमंत्री योगी ने यह बातें रविवार को प्रयागराज में परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष चिदानंद मुनि के शिविर में चल रही पूज्य मोरारी बापू के कथा के दौरान कहीं। प्रयागराज में मुख्यमंत्री का दौरा चिदानंद मुनि के आश्रम से ही प्रारंभ हुआ। यहां पहुंचने पर व्यासपीठ पर उपस्थित मोरारी बापू ने ‘साधु!साधु! कहकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी स्वयं एक सिद्धपीठ के संत हैं। उनके नेतृत्व में महाकुम्भ का सफल आयोजन हो रहा है और आज पूरी दुनिया में सनातन संस्कृति गौरवान्वित हो रही है।IMG 20250120 WA0063

वहीं परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष और आध्यात्मिक गुरु स्वामी चिदानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी को बुद्धि, शुद्धि और सिद्धि का अद्भुत संगम कहा। उन्होंने कहा है कि योगी जी में एक शासक, साधक और उपासक का विलक्षण समन्वय है। गोरक्षपीठाधीश्वर की जिम्मेदारी हो या मुख्यमंत्री पद का दायित्व निर्वहन, योगी जी ने अपने विचारों और कार्यों से देश, समाज और राष्ट्र को एक नई दिशा दी है।Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Chief Minister Yogi who reached Morari Bapu's story going on in Swami Chidanand's camp was greeted by the public along with saints

कथा के बीच मुख्यमंत्री को पाकर श्रद्धालु भी आनंदित थे और जय-जय सिया राम के जयघोष के साथ मुख्यमंत्री का अभिनन्दन किया। विशेष अवसर पर उपस्थित मुख्यमंत्री ने प्रयागराज की पवित्र धरती को नमन करते हुए कहा द्वादश माधव, अक्षयवट, अलोपीदेवी, सरस्वती कूप को भी नमन किया। इससे पहले चिदानंद सरस्वती ने कहा कि लोग कहते हैं जिन्हें देश की एकता देखनी हो वो त्रिवेणी तट पर आएं। योगी जी ने कटेंगे तो बटेंगे का जो मंत्र दिया, उसे पूरे देश ने स्वीकार किया। संगम तट श्रद्धालुओं से पटा है, फिर कौन है जो कहता है कि देश बंटा है। उन्होंने कहा कि आज महाकुम्भ के सुचारु आयोजन की पूरी दुनिया में प्रशंसा हो रही है, तो इसके पीछे योगी जी के प्रयास ही मुख्य कारक हैं।

Post navigation

Previous: Mahakumbha Nagar Prayagraj News:मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी अमृत स्नान की तैयारियों की समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री ने की पत्रकार वार्ता
Next: Etawah News : उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नें केन्द्रीय वित्त मंत्री को संबोधित 11 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260410-WA0055
  • Etawah

Etawah News: डम्फर की टक्कर से ट्रक क्षतिग्रस्त, चालक सुरक्षित

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 10.01.36 PM
  • Etawah

इटावा: अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर पुलिस का शिकंजा, 32 वाहन सीज, ₹5.18 लाख वसूले

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 8.14.41 PM
  • Bihar

बिहार न्यूज़: गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 7.13.48 PM
  • Bihar

बिहार न्यूज़: कक्षा 11 में नामांकन के लिए अभियान शुरू, 8 से 27 अप्रैल तक आवेदन

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026

Latest News

  • Etawah News: डम्फर की टक्कर से ट्रक क्षतिग्रस्त, चालक सुरक्षित
  • इटावा: अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर पुलिस का शिकंजा, 32 वाहन सीज, ₹5.18 लाख वसूले
  • बिहार न्यूज़: गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष शिविर का आयोजन
  • बिहार न्यूज़: कक्षा 11 में नामांकन के लिए अभियान शुरू, 8 से 27 अप्रैल तक आवेदन
  • बिहार न्यूज़: कमलनाथ नगर रोड व नाले के निर्माण में देरी से बदहाल स्थिति, गरिमा ने उठाए सवाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.