Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Mahakumbha Nagar Prayagraj News :महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण हेतु आकांक्षा समिति का कार्यक्रम आयोजित

जनवाद टाइम्स 25 January 2025
Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Aakanksha committee organized a program for the empowerment of women and girls
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

महाकुंभ नगर।
महाकुंभ 2025 के अवसर पर महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से आकांक्षा समिति द्वारा आज महाकुंभ नगर के मीडिया सेंटर (कॉन्फ्रेंस हॉल) में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्वयं सहायता समूह (SHG) की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आकांक्षा समिति की राज्य प्रमुख श्रीमती रश्मि सिंह ने की।IMG 20250125 WA0063

कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना नृत्य गीत से हुआ, जिसके बाद स्कूल की छात्राओं ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए और छात्राओं को सेनेटरी पैड वितरित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान आकांक्षा समिति ने उत्तर प्रदेश के 75 जिलों और जम्मू-कश्मीर से आए स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में हस्तशिल्प, वस्त्र, और विभिन्न स्थानीय उत्पाद प्रदर्शित किए गए, जो महिलाओं के स्वावलंबन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इसी अवसर पर आकांक्षा समिति ने पर्यटन विभाग, जेल विभाग और साउख्यम संस्था के साथ तीन समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए। इन समझौतों के तहत समिति के उत्पाद इन विभागों में आपूर्ति किए जाएंगे।

आकांक्षा समिति की राज्य प्रमुख श्रीमती रश्मि सिंह ने कहा, “हमारा उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य और आय सृजन के माध्यम से वंचित और हाशिए पर पड़ी महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाना है।” समिति की मंडलीय अध्यक्ष श्रीमती हेमा पंत और जिला अध्यक्ष श्रीमती कविता मीणा ने इसे महिलाओं की आत्मनिर्भरता और अनाथ बच्चों की शिक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया।Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Aakanksha committee organized a program for the empowerment of women and girls

कार्यक्रम में आकांक्षा समिति के पदाधिकारी, स्कूल की शिक्षिकाएं, महिलाएं और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण के संकल्प के साथ हुआ।

Post navigation

Previous: Mahakumbha Nagar Prayagraj News:संगीत, नृत्य और संस्कृति के संगम से गंगा पंडाल में बही सांस्कृतिक बयार
Next: Mahakumbha Nagar Prayagraj News:केंद्र शासित प्रदेशों के यू0टी0 पैवेलियन का भव्य उद्घाटन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260410-WA0055
  • Etawah

Etawah News: डम्फर की टक्कर से ट्रक क्षतिग्रस्त, चालक सुरक्षित

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 10.01.36 PM
  • Etawah

इटावा: अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर पुलिस का शिकंजा, 32 वाहन सीज, ₹5.18 लाख वसूले

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 8.14.41 PM
  • Bihar

बिहार न्यूज़: गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 7.13.48 PM
  • Bihar

बिहार न्यूज़: कक्षा 11 में नामांकन के लिए अभियान शुरू, 8 से 27 अप्रैल तक आवेदन

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026

Latest News

  • Etawah News: डम्फर की टक्कर से ट्रक क्षतिग्रस्त, चालक सुरक्षित
  • इटावा: अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर पुलिस का शिकंजा, 32 वाहन सीज, ₹5.18 लाख वसूले
  • बिहार न्यूज़: गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष शिविर का आयोजन
  • बिहार न्यूज़: कक्षा 11 में नामांकन के लिए अभियान शुरू, 8 से 27 अप्रैल तक आवेदन
  • बिहार न्यूज़: कमलनाथ नगर रोड व नाले के निर्माण में देरी से बदहाल स्थिति, गरिमा ने उठाए सवाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.