Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Mahakumbha Nagar Prayagraj News:महाकुम्भ में माघ पूर्णिमा स्नान के लिए उमड़ा आस्था का जनसमुद्र, वीएमडी से अलर्ट किए गए श्रद्धालु

जनवाद टाइम्स 15 February 2025
Mahakumbha Nagar Prayagraj News: A sea of ​​faith gathered for Magh Purnima bath in Mahakumbh, devotees were alerted by VMD
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

महाकुम्भनगर: महाकुम्भ के पावन स्नान पर्व माघ पूर्णिमा के लिए देश विदेश के श्रद्धालु मंगलवार की रात से ही महाकुम्भनगर पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं के इतने बड़े जनसमुद्र के संगम तक पहुंचने और पवित्र स्नान के बाद उनकी सुरक्षित वापसी के लिए मंगलवार रात से ही मेला क्षेत्र में बड़े बड़े वैरिएबल मैसेजिंग डिस्प्ले (वीएमडी) पर जरूरी संदेश दिए जाने लगे। जिससे श्रद्धालुओं को स्नान में बड़ी सहूलियत हुई।Mahakumbha Nagar Prayagraj News: A sea of ​​faith gathered for Magh Purnima bath in Mahakumbh, devotees were alerted by VMD

सीएम योगी आदित्यनाथ के विशेष निर्देश पर महाकुम्भनगर प्रशासन ने देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पूरे मेला क्षेत्र में व्यापक इंतजाम किए थे, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। इसके अलावा स्नान के बाद घाटों पर अधिक समय न बिताकर शीघ्र गंतव्य की ओर बढ़ने की लोगों से बराबर अपील भी की जाती रही। जिससे श्रद्धालुओं को माघ पूर्णिमा के स्नान के लिए बड़ी सुविधा मिली।Mahakumbha Nagar Prayagraj News: A sea of ​​faith gathered for Magh Purnima bath in Mahakumbh, devotees were alerted by VMD

*घाटों पर रात से ही दी जाने लगी लगातार महत्वपूर्ण सूचनाएं, दिशा-निर्देश*
गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाने के लिए प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। माघ पूर्णिमा का पुण्यकाल 11 फरवरी की शाम 6:55 बजे से शुरू होकर 12 फरवरी की शाम 7:22 बजे तक रहा। इस महाआयोजन को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए मेला प्रशासन ने सख्त इंतजाम किए। घाटों पर भीड़ नियंत्रण से लेकर डिजिटल सूचना प्रणाली से श्रद्धालुओं को आवश्यक सूचनाएं प्रेषित की जाती रहीं। मेला प्रशासन ने जगह जगह बड़े बड़े वैरिएबल मैसेजिंग डिस्प्ले लगाकर श्रद्धालुओं से अपील की कि वे स्नान के बाद घाटों पर अधिक समय न बिताएं और शीघ्र अपने गंतव्य की ओर बढ़ें। इससे भीड़ नियंत्रण में काफी मदद मिली और सभी को सुगमता से स्नान का लाभ हुआ। वैरिएबल मैसेजिंग डिस्प्ले पर मंगलवार की रात से ही लगातार महत्वपूर्ण सूचनाएं, दिशा-निर्देश और सुरक्षा संबंधी अलर्ट प्रदर्शित किए जाते रहे।

Post navigation

Previous: Mahakumbha Nagar Prayagraj News: महाकुंभ 2025, में अब तक पावन त्रिवेणी में 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं- योगी आदित्यनाथ
Next: Mahakumbha Nagar Prayagraj News:माघ पूर्णिमा में ऑपरेशन चतुर्भुज से श्रद्धालुओं की निगहबानी, आईसीसीसी की स्पेशल टीम ने रात से ही बनाया सेफ्टी सर्किल

 

राशिफल

News Archive

Vaishali Rajapakar Student Award Ceremony 2026
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली के राजापाकर में प्रतिभा सम्मान समारोह आज: मेधावी छात्रों को मेडल देकर किया गया सम्मानित

जनवाद टाइम्स 7 April 2026
IMG-20260407-WA0062
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया नगर निगम में 9 से 13 अप्रैल तक सैरातों की खुली नीलामी: नौका संचालन, बस स्टैंड कैंटीन सहित कई बंदोबस्ती शामिल

जनवाद टाइम्स 7 April 2026
IMG-20260407-WA0052
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

पश्चिमी चंपारण में आज बड़ी कार्रवाई: बेतिया में छापेमारी में 36.60 लीटर विदेशी शराब बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 7 April 2026
वैशाली के बीएमडी कॉलेज में विश्व स्वास्थ्य दिवस कार्यक्रम
  • Breaking News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News । वैशाली में विश्व स्वास्थ्य दिवस आज । बीएमडी कॉलेज दयालपुर में छात्रों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश

जनवाद टाइम्स 7 April 2026

Latest News

  • वैशाली के राजापाकर में प्रतिभा सम्मान समारोह आज: मेधावी छात्रों को मेडल देकर किया गया सम्मानित
  • बेतिया नगर निगम में 9 से 13 अप्रैल तक सैरातों की खुली नीलामी: नौका संचालन, बस स्टैंड कैंटीन सहित कई बंदोबस्ती शामिल
  • पश्चिमी चंपारण में आज बड़ी कार्रवाई: बेतिया में छापेमारी में 36.60 लीटर विदेशी शराब बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार
  • Bihar News । वैशाली में विश्व स्वास्थ्य दिवस आज । बीएमडी कॉलेज दयालपुर में छात्रों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश
  • Agra News : डॉ. अंबेडकर शोभायात्रा: सर्वश्रेष्ठ संदेश देने वाली झांकियों को ई-स्कूटी देगा भीम युवा व्यापार मंडल, 135वीं जयंती पर अनूठी पहल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.