संवाददाता विजय कुमार
लखनऊ। केशव प्रसाद मौर्य ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर देश और प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की है।

उप मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व आस्था, तप, साधना और श्रद्धा का प्रतीक है। इस दिन भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व माना जाता है। उन्होंने कहा कि महादेव का आशीर्वाद सभी के जीवन में शांति, खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए।
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ने लोगों से पर्व को श्रद्धा, संयम और सद्भाव के साथ मनाने की अपील भी की।