संवाददाता: रेनू
मेरठ जिले में विगत 34 दिवस से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के आदेशानुसार सन्तोष कुमार राय, मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देशन में अग्निशमन विभाग मेरठ द्वारा हाई प्रेशर वाटर मिस्ट के द्वारा जनपद में सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। इसी क्रम में आज 19 मई को जनपद मेरठ के निम्न स्थलों पर सैनिटाइजेशन किया गया हैः-
हाट स्पाट/सम्भावित हाट स्पाट स्थल-शून्य, सवेंदनशील स्थल-शून्य
बाजार स्थल-01
आवासीय स्थल-150
अन्य स्थल-20
उपरोक्त सैनिटाइजेशन के कार्य में 04 हाई प्रेशर वाटर मिस्ट का प्रयोग किया गया है। प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है की कोविड 19 की चैन को जल्द से जल्द तोड़ा जा सके। ताकि वो मेरठ की जनता को इस महामारी से ग्रशित होने से बचा सके। सरकार के आदेशानुसार पुलिस प्रशासन जनता से अपील करते हुए कहा कि आप लोग बिना किसी वजह के सड़को पर ना निकले। और मास्क आदि का प्रयोग करें। और आपस में दूरी बनाए रखे। और खुद भी सुरक्षित रहें। और दूसरो को भी सुरक्षित रखे।